Home
News

आपका Android फोन हो सकता है हैक : तुरंत करें अपडेट वरना खतरे में है आपका डेटा और डिवाइस

Android Phone Risk: अगर आप अब भी अपने Android फोन पर पुराना वर्जन चला रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप तुरंत अपना डिवाइस अपडेट करें। बता दें कि भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Android यूजर्स के लिए हाई रिस्क वार्निंग जारी की है।

सरकार की इस वार्निंग में बताया गया है कि Android के पुराने वर्जन में कई सिक्योरिटी थ्रेट पाए गए हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस पर कब्जा कर सकते हैं या आपकी पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं।

 हैक हो सकता है Android फोन

क्यों जारी की गई है ये चेतावनी?

CERT-In ने रिपोर्ट में बताया कि Android के उन सभी वर्जन में यह खतरा मौजूद है, जो Android 13, 14 या 15 से पुराने हैं। CIVN-2025-0077 नाम की इस सिक्योरिटी चेतावनी में इससे जुड़े खतरों के बारे में बताया गया है।

स्कैमर्स आपके फोन के डेटा को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पूरे सिस्टम को क्रैश या हैंग कर सकते हैं। ये आपकी निजी जानकारी जैसे पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं। आपके फोन पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं।

क्यों हो रहा?

यह खतरा Android सिस्टम के कई अहम हिस्सों में पाई गई कमजोरियों के कारण उत्पन्न हुआ है।

इसमें सिस्टम फ्रेमवर्क, Google Play सिस्टम अपडेट्स और डिवाइस का कर्नेल शामिल है।

इसके साथ ही, कुछ थर्ड पार्टी कंपोनेंट्स जैसे MediaTek, Qualcomm, ARM और Imagination Technologies में भी कमजोरियां देखी गई हैं।

कौन-कौन परेशानी का सामना करना होगा?

इस चेतावनी का असर सिर्फ आम यूजर्स तक ही सीमित नहीं है। चूंकि Android एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है जिसे कई कंपनियां अपने हिसाब से मॉडिफाई करती हैं।

ऐसे में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों (OEMs) और सभी Android फोन यूजर्स इन परेशानियों का सामना करते हैं। भारत में लाखों लोग पुराने Android वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके लिए यह अलर्ट बेहद जरूरी है।

क्या करें यूजर्स?

CERT-In ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने फोन को Android 13, 14 या 15 में अपडेट करें।

इन वर्जनों में वह सभी सिक्योरिटी पैच मौजूद हैं जो इन खामियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही, आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा।

  • हमेशा फोन को अप-टू-डेट रखें।
  • अनवेरिफाइड ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।
  • प्ले स्टोर या ऑफिशियल वेबसाइट्स से ही ऐप डाउनलोड करें।
  • किसी भी संदिग्ध लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X