Home
News

Android यूजर्स को Google मैसेज में अब स्कैम से बचने के लिए मिली खास सुरक्षा, कैसे करें इसका इस्तेमाल

Google ने अपने मैसेंजर एप Google Messages के लिए नया फीचर्स पेश किया है। जो अब Android यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के साथ फ्रॉड कॉल और मैसेज से बचने में मदद करेगा। इनमें एक खास फीचर्स पैकेज डिलीवरी और जॉब्स से रिलेटेड धोखाधड़ी वाले टेक्स्ट की सुरक्षा के लिए AI मॉडल का उपयोग करेगा।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्कॉलर्स और कॉन्टैक्ट वेरिफिकेशन से जुड़े फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं। इस पर गूगल ने यह बताया है कि, वह साल के आखिर तक अपने यूजर्स को संदिग्ध लिंक के बारे में चेतावनी भी देना शुरू करेगा।

  Google मैसेज में अब स्कैम से बचने के लिए मिली खास सुरक्षा

गूगल मैसेज के नए फीचर में बेहतर स्पैम सुरक्षा शामिल है। बीटा यूजर्स जो स्पैम सिक्योरिटी को ऑन रखते हैं, इसे अब नया फीचर मिलेगा। जो जॉब्स से संभावित स्कैम वाले टेक्स्ट मैसेज को पहचानकर उन्हें ऑटोमैटिक रुप से स्पैम फोल्डर में डाल देगा। यह फीचर ऑन डिवाइस मशीन लर्निंग का उपयोग करता है। गूगल का दावा है कि, टेक्स्ट मैसेज तब तक प्राइवेट रहते हैं, जब तक उन्हें खास तौर पर स्पैम के रूप में रिपोर्ट नहीं किया जाता।

फिलहाल गूगल भारत, थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया में एक पायलट प्रोजेक्ट चला रहा है। इसमें यूजर्स को अननोन सेंडर से मिले संभावित खतरनाक लिंक के बारे में सावधान किया जाता है और उन्हें ब्लॉक किया जाता है। इस फीचर को इस साल के आखिर तक वैश्विक स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

गूगल ने अपने मैसेज ऐप में संवेदनशील सामग्री की चेतावनी (वॉर्निंग) फीचर पेश किया है। जो क्लियर कंटेंट को ब्लर करता है और यूजर्स को इसे देखने का ऑप्शन देता है। जब इसे फॉरवर्ड किया जाता है, तो एक चेतावनी दिखाई देती है। जिससे यूजर्स को कंटेंट के बारे में जानकारी मिलती है।

गूगल मैसेज जल्द ही अन-नोन अंतरराष्ट्रीय सेंडर्स से मिले टेक्स मैसेज ऑटोमैटिक हाइड कर देगा। यह मैसेज स्पैम और ब्लॉक्डक फोल्डर में चले जाएंगे। यह फीचर इस साल के आखिर तक सिंगापुर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगा, जिसके बाद इसे धीरे-धीरे कई और एरिया में रिलीज किया जाएगा

गूगल मैसेज पर जारी होने वाला एक नया फीचर कॉन्टैक्ट वेरिफिकेशन है। यह यूजर्स को मैसेज भेजने से पहले अपने कॉन्टैक्ट्स के पब्लिक को वेरिफिकेशन करने की सुविधा देगा। इसके लिए गूगल एक यूनिफाइड पब्लिक की वेरिफिकेशन सिस्टम विकसित कर रहा है जो क्यूआर (QR) कोड का उपयोग करेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Android users now get special protection in Google Messages to avoid scams, How to use
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X