भारत सरकार की चेतावनी: Android फोन में मिली बड़ी खामी, तुरंत करें अपडेट
भारत सरकार ने देश के करोड़ों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट CERT-In की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि Android सिस्टम में कुछ गंभीर खामियां पाई गई हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं और डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं।

क्या है नया Android सिक्योरिटी खतरा
CERT-In के मुताबिक इस बार खतरा किसी एक Android वर्जन तक सीमित नहीं है। यह समस्या Android के kernel और security libraries से जुड़ी है। खास तौर पर यह खामी OpenSSL से जुड़ी है, जिसका इस्तेमाल कई Android ऐप्स और सिस्टम सिक्योरिटी में किया जाता है।
अगर हैकर इन कमजोरियों का फायदा उठाने में सफल हो जाता है, तो वह यूजर की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकता है। फोन के सिस्टम को हैक या कंट्रोल कर सकता है। डिवाइस में Denial of Service (DoS) की स्थिति पैदा कर सकता है।
इन OpenSSL वर्जन में मिला खतरा
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक यह खतरा खास तौर पर इन वर्जन में पाया गया है।
- OpenSSL 3.6
- OpenSSL 3.5
- OpenSSL 3.4
- OpenSSL 3.3
- OpenSSL 3.0
- OpenSSL 1.1.1
- OpenSSL 1.0.2
इसका असर सिर्फ आम यूजर्स पर ही नहीं बल्कि उन कंपनियों और संस्थाओं पर भी पड़ सकता है जो Android डिवाइस का इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं।
Android यूजर्स क्या करें?
सरकार और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूजर्स को तुरंत अपने फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए। Android डिवाइस के लिए Android का मार्च 2026 सिक्योरिटी अपडेट जारी किया गया है, जिसे इंस्टॉल करने से इस खतरे से काफी हद तक बचा जा सकता है।
अपडेट करने का तरीका
- फोन की Settings में जाएं
- Software Update / System Update पर क्लिक करें
- अगर नया अपडेट उपलब्ध हो तो तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल करें
क्यों जरूरी है अपडेट करना?
सिक्योरिटी अपडेट में उन सभी कमजोरियों को ठीक किया जाता है जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। अगर यूजर समय पर अपडेट नहीं करता है तो फोन का डेटा, बैंकिंग जानकारी और निजी फाइलें खतरे में पड़ सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








