ANI vs Mohak Mangal: क्या है एएनआई और मोहक मगंल के बीच विवाद की जड़?
ANI vs Mohak Mangal: यूट्यूबर मोहक मंगल और समाचार एजेंसी ANI के बीच कॉपीराइट को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मोहक ने ANI पर आरोप लगाया है कि उसने यूट्यूब के कॉपीराइट स्ट्राइक सिस्टम का दुरुपयोग किया है।
उनका दावा है कि एक 16 मिनट लंबे वीडियो में सिर्फ 11 सेकंड की क्लिप के कारण ANI ने उनके चैनल पर दो कॉपीराइट स्ट्राइक भेजीं। आइए समझते हैं क्या है ये मामला?

45-50 लाख रुपये की मांग का आरोप
मोहक मंगल का यह भी कहना है कि ANI की ओर से इस विवाद को सुलझाने के लिए 45 से 50 लाख रुपये की मांग की गई है। उन्होंने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस बात का खुलासा किया, जिस पर कई अन्य बड़े यूट्यूबर्स जैसे नितीश राजपूत और ध्रुव राठी की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं।
मोहक ने यह भी कहा कि उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के बंद हो जाने का डर सता रहा है, क्योंकि यूट्यूब की पॉलिसी के तहत तीन स्ट्राइक पर चैनल परमानेंटली डिलीट हो सकता है।
यूट्यूब के कॉपीराइट नियम क्या कहते हैं?
इस मामले को समझने के लिए जरूरी है कि यूट्यूब का कॉपीराइट सिस्टम किस तरह काम करता है और फेयर यूज की परिभाषा क्या है।
1. ऑरिजिनल कंटेंट जरूरी है
यूट्यूब पर आप वही कंटेंट अपलोड कर सकते हैं जिसे आपने खुद बनाया हो या जिसके लिए आपके पास वैध लाइसेंस या परमिशन हो। इसमें वीडियो क्लिप, म्यूजिक, ग्राफिक्स, ऑडियो और इमेज सभी शामिल होते हैं।
2. कॉपीराइट स्ट्राइक क्या होता है?
अगर आप किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के कंटेंट को बिना अनुमति के इस्तेमाल करते हैं, तो यूट्यूब कॉपीराइट स्ट्राइक जारी कर सकता है।
- पहली स्ट्राइक पर चेतावनी और सीमित मोनेटाइजेशन।
- तीसरी स्ट्राइक आने पर चैनल स्थायी रूप से डिलीट हो सकता है।
3. फेयर यूज (Fair Use)
कुछ विशेष स्थितियों में बिना अनुमति कंटेंट का सीमित इस्तेमाल "फेयर यूज" के तहत वैलिड होता है। जैसे:
- रिव्यू
- आलोचना (Criticism)
- न्यूज रिपोर्टिंग
- शैक्षिक उद्देश्य
हालांकि, फेयर यूज का निर्धारण वीडियो के उद्देश्य, उपयोग की मात्रा और कंटेंट में किए गए बदलावों पर बेस्ड होता है।
4. यूट्यूब का Content ID सिस्टम
यूट्यूब का ऑटोमैटिक Content ID सिस्टम वीडियो को स्कैन करता है और अगर उसमें कॉपीराइटेड सामग्री पाई जाती है तो:
- वीडियो म्यूट या ब्लॉक हो सकता है
- मोनेटाइजेशन कंटेंट ओनर को ट्रांसफर हो सकता है
- या कॉपीराइट स्ट्राइक भी आ सकती है
5. कॉपीराइट क्लेम और डिस्प्यूट
अगर आपको लगता है कि आपके वीडियो पर गलत तरीके से कॉपीराइट क्लेम किया गया है, तो आप यूट्यूब के Dispute सिस्टम के तहत उसे चुनौती दे सकते हैं। आपको यह स्पष्ट करना होता है कि क्यों वह क्लिप फेयर यूज के अंतर्गत आती है या आपके पास उसका उपयोग करने का अधिकार है।
6. Creative Commons लाइसेंस
कुछ यूट्यूब वीडियोज Creative Commons के अंतर्गत होते हैं, जिनका उपयोग आप कर सकते हैं- लेकिन इसके लिए स्रोत देना और शर्तों का पालन करना जरूरी होता है।


Click it and Unblock the Notifications








