पूरे साल फेसबुक पर चलती रही अन्ना की आंधी

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई के चलते इस साल वास्तविक के साथ साथ आभासी दुनिया में भी छाये रहे। वर्ष 2011 में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सबसे अधिक चर्चा उन्हीं की रही। बीते साल फेसबुक पर भी छाये रहे । 2011 में अन्ना हजारे तथा जनलोकपाल बिल को फेसबुक का सबसे चर्चित शब्द माना है।
यानी फेसबुक का उपयोग करने वाले लोगों ने अपने स्टेट्स अपडेट में जिन दो शब्दों का सबसे अधिक इस्तेमाल किया वे ये हैं। इस मामले में 2011 के दस शीर्ष स्टेट्स ट्रेंड को रेखांकित किया गया है। कंपनी के बयान में कहा गया हे कि इस साल भारत में अन्ना हजारे तथा जनलोकपाल बिल सबसे अधिक चर्चा वाले विषय रहे।
इन दोनों ही भारतीयों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया। इसके अलावा शाहरूख खान की बहुप्रचारित फिल्म रा वन भी चर्चा का विषय रही।इसके बाद ओसामा बिन लादेन की मौत, जगजीत सिंह व स्टीव जाब्स के निधन की खबर भी उन प्रमुख घटनाओं में है जिन पर इस साइट पर सबसे अधिक चर्चा चलती रही। जबकि वैश्विक स्तर पर बीते साल इस वेबसाइट पर सबसे अधिक चर्चा लादेन की मौत की रही।


Click it and Unblock the Notifications








