सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट हैक
साइबर अपराधी कितने शातिर हो सकते हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है,सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट को गुरुवार देर रात किसी गुमनाम अंतर्राष्ट्रीय हैकर समूह ने हैक कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह साइबर हमला तब हुए है, जब इसके पहले प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने सिंगापुर पर साइबर हमला करने वालों की तलाश करने का संकल्प लिया था।
सिंगापुर के इंफोकॉम डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शुक्रवार तड़के कहा, गुरुवार रात 11.17 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट हैक होने की सूचना मिली थी। अथॉरिटी ने बताया, "एक उप-पृष्ठ को हैकर ने अपने कब्जे में ले लिया था। वेबसाइट के उपपृष्ठ पर एक बार "आज सिंगापुर में होना बहुत अच्छा है" वाला मजाकिया शीर्षक भी दिखा था।

ली ने बुधवार को कहा था कि साइबर हमले करने वालों को पकड़ने में सिंगापुर के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ली ने स्वीकारा है कि कोई भी साइबर सुरक्षा सावधानी पर्याप्त नहीं है। लेकिन साइबर हमले कम करने के लिए सरकार प्रणाली विकसित करने का प्रयास कर रही है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications