Home
News

Redmi के 48MP वाले सस्ते और बेहतरीन स्मार्टफोन को खरीदने का एक और मौका

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को एक बार फिर खरीदने का मौका है। इस स्मार्टफोन को आज एक बार फिर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आप इस दोनों में से किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं और अभी तक नहीं खरीद पाएं है तो बिना वक्त गवाएं 12 बजते ही फ्लिपकार्ट या Mi.com पर चलें जाएं। इन दोनों जगहों से आप इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Redmi के 48MP वाले सस्ते और बेहतरीन स्मार्टफोन को खरीदने का एक और मौका

इन दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की फ्लैश सेल पहले भी कई बार आयोजित की है। भारत में यूजर्स को ये दोनों फोन का पसंद आ रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत को कंपनी ने उम्मीद से ज्यादा कम रखा है। वहीं इसमें फीचर्स भी काफी अच्छे हैं। इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको कुछ ऑफर्स के बारे में बताते हैं, जो आज इन स्मार्टफोन को खरीदने पर मिल सकते हैं।

अगर आप इन स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीदते हुए Axis बैंक Buzz कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं अगर आप एयरटेल यूजर हैं और इस फोन को Mi.com से खरीद रहे हैं तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के साथ 1,120 GB 4G इंटरनेट डाटा भी दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप एचडीएफसी बैंक कार्ड से भी इन स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पेमेंट करेंगे तो आपको 500 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। अब आपको इन दोनों फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Redmi Note 7

कंपनी ने अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। इस कीमत के साथ यूजर्स 3GB रैम/32GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन के 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। बता दें, स्मार्टफोन को Sapphire Blue, Ruby Red और Onyx Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं, नया Redmi स्मार्टफोन बिलकुल नए "Aura Design" के साथ आता है। जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को पेश किया गया है। बता दें, स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन

कंपनी के स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 को ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन फ्रंट और बैक दोनों जगह Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें Adreno 512 GPU दिया गया है।

कैमरा

स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। बैक में 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 image sensor मौजूद है। वहीं, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो काफी सारे AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Redmi Note 7 Pro

इस फोन को कंपनी 4,000mAh बैटरी के साथ पेश कर रही है। यह बैटरी क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिहाजा इस फोन का बैटरी बैकअप भी काफी शानदार होगा। अब इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।

स्पेसिफिकेशन

इस फोन के फीचर्स की बात करें को इसका डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है।

इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है। अब इस फोन की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा। इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है।

कैमरा

अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड , AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 7 and Redmi Note 7 Pro have the chance to buy again. This smartphone is being made available for flash cell once again today. If you want to buy any of these two smartphones and can not afford to buy it then do not miss it at 12, then go to Flipkart or Mi.com.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X