फेसबुक पर मोदी का विरोध, माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कार्यकर्ता पर सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का आरोप है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। आईएएनएस से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि राजेश कुमार (24) को एक दंडाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा।
पढ़ें: सैमसंग को छोड़ा पीछे, माइक्रोमैक्स बनी देश की नंबर वन कंपनी
अधिकारी ने कहा, उन्हें आपत्तिजनक पोस्टों के जरिए प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कोल्लम इकाई के पदाधिकारी उमेश बाबू की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की। साइबर पुलिस द्वारा यह जांच की गई कि कुमार ने अपराध किया है या नहीं, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।


Click it and Unblock the Notifications







