यूज़र की जेब में फटा सैमसंग स्मार्टफोन, वीडियो में हुआ कैद
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के साथ क्या हादसे हुए हैं यह सभी जानते हैं। इससे कंपनी की ब्रांड वैल्यू पर कितना असर हुआ इससे भी सभी वाकिफ हैं। गैलेक्सी नोट 7 के इस बुरे अनुभव को एक ओर कंपनी सुधरने में लगी है, वहीँ दूसरी ओर सैमसंग का एक और स्मार्टफोन के फटने की खबर है।

सैमसंग के जिस फोन के फटने की खबर है वो सैमसंग ग्रैंड Duos मॉडल है और कहा जा रहा है कि यह यूज़र की जेब में फटा है। एक CCTV फुटेज से यह घटना सामने आई है। चैनल न्यूज़ एशिया की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। यह घटना इंडोनेशिया की है और इस हादसे के बाद व्यक्ति जमीन पर गिरते हुए भी दिखाई दे रहा है।
इस CCTV फुटेज में यूज़र को फोन फटने के बाद जल्दी से शर्ट को हटाने की कोशिश करते हुए भी दखा जा सकता है। इस घटना के बाद कई बातें कही जा रही हैं। हालांकि सैमसंग ने CNET से बातचीत में कहा है कि यह हादसा डिवाइस में थर्ड पार्टी कॉम्पोनेन्ट की वजह से हुआ है।
अपने आप को सही साबित करते हुए कंपनी आगे कहा है कि इस डिवाइस में इस्तेमाल की गई बैटरी न तो सैमसंग की बनाई हुई थी और न ही सैमसंग की किसी ऑथोराइज़ निर्माता कंपनी की है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications