Home
News

Google Pixel 2XL का प्रमोशन करने में अनुष्का शर्मा हो गई ट्रोल

By Gizbot Bureau

आज के समय में एक सेलिब्रिटी होना कोई आम बात नहीं है। अगर आप एक सेलिब्रिटी है तो आपके हर एक एक्शन पर गौर किया जाता है। आप क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं इन सभी बात की जानकारी लोगों को मालूम हो जाती है। पहले सेलिब्रिटी को पूरी तरह से स्कैन करने का काम मीडिया ही करती थी।

Google Pixel 2XL का प्रमोशन करने में अनुष्का शर्मा हो गई ट्रोल

हालांकि अब सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम भी इस काम में अपना पूरा योगदान देता है। ऐसे में सेलिब्रिटी की एक छोटी सी भी हरकत उन्हें करोड़ों लोगों के हाथों सोशल मीडिया में ट्रोल होने में ज्यादा समय नहीं देती है।

अनुष्का शर्मा हुई ट्रोल

हाल ही में इसी का शिकार बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हुई हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा Google के Pixel 2XL को काफी प्रमोट कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने Google के Pixel 2XL के प्रमोशन के दौरान ट्विटर पर अपनी तस्वीरें साझा की, लेकिन उसी में अनुष्का की एक गलती सामने आ गई। बता दें, अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए Google के Pixel 2XL को टैग किया लेकिन ट्वीट्स में साफ दिखाई दे रहा है कि वह तस्वीरें वास्तव में उस समय आईफोन से ली गई है, क्योंंकि वह तस्वीरें आईफोन से अपलोड की गई हैं। इसी गलती को लेकर अनुष्का शर्मा को लोगों ने काफी ट्रोल किया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर यह पहली ऐसी खबर है। इससे पहले भी ऐसी गलतियां सोशल मीडिया पर कई बार सामने आई हैं। बता दें, मार्क्स ब्राउनली ने अप्रैल में गैल गोडोट द्वारा इसी तरह की गलती को सबसे सामने पेश किया था। जिसमें गैल गोडोट ने जब उसने आईफोन का उपयोग करके हुआवेई ब्रैंड को प्रमोट करके एक ट्वीट किया था। जिसके बाद गैल गोडोट का भी काफी मजाक उड़ाया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
Anushka Sharma is promoting Google's Pixel 2XL a lot. In this way they shared their photos on Twitter during the promotion of Google's Pixel 2XL. Anushka tagged Google's Pixel 2XL but tweets clearly show that the pictures were actually taken from the iPhone. After which people troll Anushka.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X