ऐसी एप्लीकेशन जिससे आप कर सकेंगे फ्री कॉल
अब एक ऐसी ऐप आ आ गई है जिससे आप रोज फ्री कॉल कर सकते हैं, Call+ नाम की इस ऐप की मदद से 85 देशों में फ्री कॉल की जा सकती है। सीएनइटी की रिपोर्ट के अनुसार ऐप से लैंडलाइन और मोबाइल दोनों में फ्री कॉल की जा सकती हैं। Call+ को एंड्रायड और आईओएस दोनों तरह की डिवाइसेस में इंस्टॉल किया जा सकता है। जब भी आप ऐप की मदद से किसी को कॉल करेंगे तो उसके फोन में आपका फोन नंबर कॉलर आईडी की जगह दिखाई देगा।

अगर आप किसी दूसर देश में कॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो ऑप्शन मिलेंगे पहला आप पूरे दिन के लिए 99 सेंट देकर फ्री कॉल का ऑप्शन चुन सकते है या फिर 19.99 डॉलर देकर पूरे महिने फ्री कॉल कर सकते हैं।

ऐप की मदद से उन स्मार्टफोन में भी कॉल किया जा सकता है जिनमें ये ऐप इंस्टॉल नहीं है। इसके अलावा Call+ में कई ऑफर भी दिए गए हैं जिन्हें यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







