Home
News

ऐपल ने माना स्मार्टवॉच में है गड़बड़ी, क्या होगा सीरीज 3 का भविष्य

By Neha

दिग्गज तकनीकी कंपनी ऐपल ने अपनी दसवीं सालगिरह पर फ्लैगशिप डिवाइस आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस लॉन्च किए थे। इसके अलावा कंपनी ने अन्य प्रॉडक्ट जैसे, स्मार्ट टीवी और सीरिज थ्री स्मार्टवॉच भी पेश किए। आईफोन X के लॉन्च के समय फेस रिकॉग्नाइजेशन फेल के मामले को यूजर्स भूले ही थे कि अब ऐपल की स्मार्ट वॉच में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही हैं। सीरीज 3 वॉच में तकनीकी खराबी को लेकर लगातार आ रही खबरों के बाद अब ऐपल ने इस मुद्दे को स्वीकार करते हुए जल्द ही समधान की बात कही है।

ऐपल ने माना स्मार्टवॉच में है गड़बड़ी, क्या होगा सीरीज 3 का भविष्य

ऐपल कंपनी इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट के लिए एक विश्वसनीय ब्रांड मानी जाती है। चाहे आईफोन हो या स्मार्ट वॉच या फिर कोई अन्य प्रॉडक्ट, यूजर्स के बीच ऐपल को लेकर एक खास तरह का क्रेज और भरोसा रहा है। इसी के चलते यूजर्स अन्य ब्रांड के आधी से भी कम कीमत में आने वाले प्रॉडक्ट की जगह ऐपल को प्रायोरिटी देते हैं। हालांकि पहले आईफोन X फिर वॉच में गड़बड़ी की खबरों से कंपनी की इमेज और ब्रांड वेल्यू पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।

बता दें कि आईफोन X के लॉन्च के समय फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दो बार फेल होने के दौरान कंपनी को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। इसके बाद ऐपल सीरिज थ्री की स्मार्टवॉच एलटीई कनेक्टिविटी की दिक्कत सामने आ रही हैं। वर्ज के समीक्षकों ने बुधवार को लिखा, "इसके साथ पहले कुछ दिनों के मेरे अनुभव में एप्पल ने मेरे पहले समीक्षा की गई ईकाई (एप्पल 3 वॉच) को दूसरे ईकाई से बदल दिया, लेकिन उसमें भी दिक्कत सामने आई।"

इसके बाद ऐपल के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया। ऐपल ने कहा, "हमने पाया है कि जब एप्पल वॉच सीरीज 3 बिना कनेक्टिविटी के अप्रमाणित वाईफाई नेटवर्क में शामिल होती है, तो यह उस दौरान सेल्युलर को वॉच के इस्तेमाल से रोकती है। फिलहाल इस मुद्दे के सामाधान के लिए काम किया जा रहा है।"

ऐपल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इस समय कई प्रतिस्पर्थी ब्रांड उभरकर आ रहे हैं, जो आधी से भी कम कीमत में लगभग समान उत्पाद दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स के बीच अपनी पुरानी छवि बरकरार रखने के लिए ऐपल को जल्द ही इस तरह की बाधाओं से निबटना होगा। ऐपल के लिए ये एक कठिन दौर कहा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple admits to Apple Watch LTE problems, what will be the future of series 3. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X