Home
News

iPhone 8 की बैटरी में ब्लास्ट पर Apple ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहां

By Neha

पिछले कुछ समय में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बैटरी फूलने की वजह से फोन खुलने के कई मामले सामने आए हैं। चीनी मीडिया के जरिए iPhone 8 की बैटरी में ब्लास्ट की खबर भी सामने आई थी। ऐपल ने इस मामले पर लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखी थी। अब कंपनी ने iPhone की बैटरी को लेकर आ रही शिकायतों पर पर प्रतिक्रिया दी है।

iPhone 8 की बैटरी में ब्लास्ट पर Apple ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहां

ऐपल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी को iPhone 8 की बैटरी से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया है और जल्द ही इनका हल निकाला जाएगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐपल के स्पोक पर्सन ने बैटरी से जुड़े मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। बता दें कि आईफोन 8 में बैटरी से जुड़ा मामला सबसे पहले ताईवान और जापान में सामने आया था।

तीसरा मामला चीन में सामने आया था, जहां एक युवक ने iPhone 8 को ऑनलाइइन खरीदा था। शिकायत करने वाले दो यूजर्स का कहना था कि फोन की बैटरी अपने चार्जर से कनेक्ट करते ही अपने आप फूल रही है और इस वजह से आईफोन भी दो भाग में पूरी तरह खुल गया। वहीं, तीसरे मामले में यूजर ने कहा कि उसे स्वेलिंग बैटरी के साथ ही फोन रिसीव हुआ।

बता दें कि साल 2017 ऐपल कंपनी के लिए विवादों से भरा रहा है। सितंबर में ऐपल ने iPhone 8, iPhone 8 plus और iPhone X लॉन्च किए थे। इसके अलावा ऐपल ने सीरिज थ्री स्मार्ट वॉच और अन्य प्रॉडक्ट भी पेश किए थे। ऐपल के लगभग सभी प्रॉडक्ट जिनमें स्मार्टवॉट से आईफोन तक शामिल हैं, तकनीकी दिक्कतों की वजह से सुर्खियों में रहे।

अगर कंपनी ने जल्द ही इस परेशानी को नहीं सुलझाया तो ये समस्या कंपनी और उसकी ब्रांड वैल्यू को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple admits new iPhones have battery issues. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X