Apple AirPods Max 2 लॉन्च: H2 चिप, दमदार ANC और 20 घंटे बैटरी के साथ आए नए प्रीमियम हेडफोन्स
Apple ने अपने नए प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स AirPods Max 2 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के पहले AirPods Max का सक्सेसर है, जिसे लगभग पांच साल बाद पेश किया गया है। नए मॉडल में H2 चिप, बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), Adaptive Audio और Apple इकोसिस्टम के साथ गहरी इंटीग्रेशन जैसे कई अपग्रेड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन्स पहले से ज्यादा बेहतर ऑडियो क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं।

AirPods Max 2 की कीमत और उपलब्धता
भारत में AirPods Max 2 की कीमत ₹67,900 रखी गई है। यह हेडफोन Blue, Midnight, Orange, Purple और Starlight जैसे पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। अमेरिका समेत 30 से ज्यादा देशों में ग्राहक 25 मार्च से Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए इसे ऑर्डर कर सकेंगे। वहीं इसकी डिलीवरी और रिटेल स्टोर्स में उपलब्धता अगले महीने की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
Apple इसके साथ AppleCare+ जैसी सर्विस भी ऑफर कर रहा है, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज, बैटरी रिप्लेसमेंट और 24×7 सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा नए यूजर्स को तीन महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाएगा।
AirPods Max 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
नए AirPods Max 2 में Apple की H2 चिप दी गई है, जो पुराने मॉडल में मौजूद H1 चिप की जगह लेती है। कंपनी का दावा है कि नई चिप की मदद से Active Noise Cancellation पहले से 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी हो गया है, जिससे विमान इंजन या ट्रैफिक जैसी बाहरी आवाजें बेहतर तरीके से ब्लॉक हो जाती हैं।
इसके अलावा Transparency Mode को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे आसपास की आवाजें ज्यादा प्राकृतिक तरीके से सुनाई देती हैं।
ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए Apple ने इसमें नया हाई-डायनेमिक-रेंज एम्प्लीफायर दिया है, जो गहरा बेस, साफ मिड्स और क्रिस्प हाई फ्रीक्वेंसी साउंड देता है। हेडफोन्स USB Type-C के जरिए 24-bit / 48kHz लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं और गेमिंग या प्रोफेशनल वर्कफ्लो के लिए अल्ट्रा-लो लेटेंसी ऑडियो भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें Personalised Spatial Audio with Dynamic Head Tracking का सपोर्ट भी मिलता है।
स्मार्ट और AI आधारित फीचर्स
AirPods Max 2 में कई नए स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जिनमें Adaptive Audio शामिल है। यह फीचर आसपास के माहौल के हिसाब से अपने-आप नॉइज कंट्रोल लेवल को एडजस्ट कर देता है।
वहीं Conversation Awareness फीचर यूजर के बोलते ही म्यूजिक की आवाज को कम कर देता है, ताकि बातचीत आसानी से हो सके। Apple ने इसमें Live Translation फीचर भी दिया है, जो Apple Intelligence की मदद से अलग-अलग भाषाओं में रियल-टाइम कम्युनिकेशन में मदद करता है। इसके अलावा कॉल के दौरान Voice Isolation फीचर यूजर की आवाज को प्राथमिकता देता है और बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है।
क्रिएटर्स के लिए खास फीचर्स
Apple ने क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया है। साथ ही Digital Crown के जरिए यूजर्स फोटो क्लिक कर सकते हैं या वीडियो रिकॉर्डिंग कंट्रोल कर सकते हैं।
इनके अलावा Loud Sound Reduction, Personalised Volume और नए Siri इंटरैक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें यूजर सिर के इशारों से Siri को जवाब दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








