Apple ने की भारतीय मूल के केवन पारेख को CFO बनाने की घोषणा, जानें कौन है वे?
Apple Inc ने भारतीय मूल के इंजीनियर Kevan Parekh को अपना चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति लुका मैस्ट्री के कॉर्पोरेट सर्विस टीमों में जाने के बाद की गई है। पिछले एक सप्ताह में यह टेक दिग्गज द्वारा दूसरा फेरबदल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नियोजित उत्तराधिकार के रूप में केवन पारेख वर्तमान में वित्तिय नियोजन और विश्लेषण के उपाध्यक्ष है, जो कि 1 जनवरी 2025 से CFO का पदभार संभालेंगे और एक्जिक्यूटिव में शामिल होंगे। बता दें कि पारेख 11 साल से Apple के साथ हैं और उन्होंने कंपनी की वित्तीय रणनीति और संचालन में अपना अहम योगदान दिया है।

कौन है ये केवन पारेख
Apple की फाइनेंस टीम के टॉप पर पहुंचने के लिए पारेख की यात्रा एक मजबूत तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित है। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बेचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है। पारेख ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय बिजनेस स्कूलों में से एक शिकागो यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री प्राप्त करके अपने व्यवसाय कौशल को एक नई पहचान दी।
52 साल के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर 11 साल पहले Apple में शामिल हुए थे और उन्होंने बेहद ही कम समय में खुद को कंपनी की फाइनेंस लीडरशिप टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया। वर्तमान में पारेख वित्तीय योजना और विश्लेषण के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत फाइनेंशियल प्लानिंग, G&A और बेनिफिट्स फाइनेंस, इनवेस्टर रिलेशन और मार्केट रिसर्च जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की देखरेख करते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि वे इन सभी कामों की रिपोर्ट Apple के सीईओ टिम कुक को करते है।
केवन पारेख ने एपल में वर्ल्डवाइड सेल, रिटेल और मार्केटिंग के लिए फाइनेंस को लीड किया, जिसकी वजह से कंपनी की व्यवसायिक से जुड़ी गहरी समझ का प्रदर्शन हुआ। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, केवन पारेख को पिछले कई महीने से CFO की नियुक्ति के लिए उनके सीनीयर मैस्ट्री द्वारा तैयार किया जा रहा है था, ताकि वे इस पोस्ट की अहमियत और कार्य को बेहतरीन ढंग से समझ सकें।
Apple से पहले कहां काम करते थे पारेख
Apple कंपनी में शामिल होने से पहले केवन पारेख ने थॉमसन रॉयटर्स और जनरल मोटर्स में से एक मजबूत करियर बनाया, जहां उन्होंने कई बड़े सीनीयर्स के बीच अपना अहम योगदान दिया। भारतीय मूल के एक्जिक्यूटिव ने रॉयटर्स के साथ 4 साल तक काम किया है और कोर्पोरेट के रूप में हस्ताक्षर करने से पहले वाइस प्रेसीडेंट ऑफ फाइनेंस के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है।
जनरल मोटर्स में पारेख न्यूयॉर्क ऑफिस में बिजनेस डेवलपमेंट के निदेशक थे और उन्होंने ज्यूरिख, यूरोप में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया है। टिम कुक ने नए CFO केवन पारेख पर भरोसा किया और कंपनी के बारे में उनकी समझ और उनके वित्तीय कौशल पर प्रकाश डाला।
क्या बोले Apple के सीईओ
टिम कुक का कहना है कि एक दशक से अधिक समय से पारेख कंपनी की सभी फाइनेंस लीडरशिप टीम के सदस्य रहे हैं और उन्हें कंपनी के अंदर और बाहर की अच्छी समझ है। उनके अंदर मौजूद सभी गुण तेज बुद्धि, सही निर्णय लेने की क्षमता और वित्तीय प्रतिभा उन्हें Apple के CFO नियुक्त करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
मैस्ट्री ने भी की सराहना
मैस्ट्री जो कंपनी में एक नई क्षमता में बने रहेंगे, उन्होंने ने भी पारेख की क्षमताओं पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहा हूं और मुझे इसके लिए केवल पारेख पर भरोसा है, क्योंकि वे CFO के रूप में कंपनी का कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मैस्ट्री का कहना है कि वे तेज बुद्धि हैं और कंपनी और उसके मिशन के प्रति उनकी डेडिकेशन और प्यार काफी गहरा है। इसी के साथ उनमें लीडरशिप क्वालिटी, डिसीजन पावर की भी अद्भुत क्षमता है, जो कि उन्हें इस भूमिका के लिए परिपक्व बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications








