Apple का ‘Awe Dropping' इवेंट आज: iPhone 17 सीरीज, नए वॉच मॉडल और भी बहुत कुछ
Apple का बहुचर्चित 'Awe Dropping' इवेंट आज होने जा रहा है, जिससे एक साल से चल रही अफवाहों पर विराम लग जाएगा। इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट होगी iPhone 17 सीरीज, जिसमें पहली बार नया मॉडल iPhone 17 Air शामिल किया जा सकता है। यह मॉडल पिछले साल के iPhone 16 Plus की जगह लेगा।
इसके अलावा, कंपनी आज AirPods Pro (3rd Generation), Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, और Watch SE 3 भी लॉन्च कर सकती है।

इवेंट कब और कहां देखें LIVE
इवेंट की शुरुआत सुबह 10 बजे PT (भारतीय समय रात 10:30 बजे) से होगी। लाइव स्ट्रीम Apple की वेबसाइट, YouTube चैनल और Apple TV ऐप पर उपलब्ध होगी। दर्शक iOS और Android दोनों डिवाइसों पर इसे देख पाएंगे।
iPhone 17 सीरीज से जुड़ी बड़ी बातें
कीमत में बढ़ोतरी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro की कीमत $100 (लगभग 8,800 रुपये) तक बढ़ सकती है। हालांकि, इसमें बेस स्टोरेज 128GB से बढ़ाकर 256GB मिलने की उम्मीद है।
डिजाइन और परफॉर्मेंस: नए डिजाइन, बेहतर कैमरा, और थर्मल मैनेजमेंट की वजह से iPhone 17 सीरीज की डिमांड iPhone 16 से ज्यादा रहने की संभावना है।
कैमरा अपग्रेड: Pro मॉडल्स में अब 8X ऑप्टिकल जूम और तीनों 48MP सेंसर दिए जा सकते हैं।
कूलिंग सिस्टम: iPhone 17 Pro और Pro Max में नया Vapor chamber कूलिंग सिस्टम और A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद।
बैटरी क्षमता
- iPhone 17 Air - 3,149mAh
- iPhone 17 Pro - 4,300mAh (US), 4,000mAh (China)
- iPhone 17 Pro Max - 5,100mAh (US), 4,900mAh (China)
नए Apple Watch मॉडल
- Series 11, Ultra 3 और SE 3 लॉन्च हो सकते हैं।
- सभी में नया S11 चिपसेट मिलने की उम्मीद।
- Series 11 और Ultra 3 - ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग फीचर।
- Ultra 3 - सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस, जिससे बिना नेटवर्क भी इमरजेंसी सेवाओं से संपर्क संभव होगा।
नए एक्सेसरीज
Crossbody Strap - मैग्नेटिक सिस्टम वाला नया स्ट्रैप, जिससे iPhone को बॉडी पर क्रॉस लटकाकर ले जाया जा सकेगा।
TechWoven Cases - पांच रंगों (ब्लैक, ब्राउन, ब्लू, ग्रीन, पर्पल) में उपलब्ध, टिकाऊ और सस्टेनेबल मैटीरियल से बने।


Click it and Unblock the Notifications






