Apple ने iPhone यूजर्स के लिए बैन किए दो डेटिंग ऐप, जानिए क्या है वजह
Apple एक तरफ जहां अपने नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी App Store को सेफ बनाए रखने पर भी पूरी तरह फोकस कर रही है। इसी पॉलिसी के तहत Apple ने हाल ही में दो डेटिंग ऐप्स Tea और TeaOnHer को App Store से हटा दिया है।
ये दोनों ऐप्स दुनियाभर में iPhone यूजर्स के लिए अब उपलब्ध नहीं हैं। कंपनी ने यह कार्रवाई यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी से जुड़ी शिकायतों के कारण की है।

क्या था मामला?
Tea और TeaOnHer ऐप्स को खासतौर पर उनके Anonymous Feedback Feature के लिए जाना जाता था। यानी यूजर अपने डेट पार्टनर के बारे में बिना नाम बताए राय दे सकते थे। शुरुआत में इस फीचर ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन जल्द ही यह ट्रॉलिंग और प्राइवेसी वॉयलेशन का जरिया बन गया।
यूजर्स की शिकायतें बढ़ीं। कई बार ऐसे फीडबैक पोस्ट हुए जिनमें नाबालिगों की जानकारी भी शामिल थी। यह बात US Child Protection Laws और Apple के App Store Guidelines दोनों का गंभीर उल्लंघन थी।
Apple ने क्यों लिया यह कदम
Apple अपने App Store को लेकर हमेशा सख्त रहा है। कंपनी के अनुसार, इन दोनों ऐप्स ने उसके कई जरूरी नियमों का उल्लंघन किया है। TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने पाया कि दोनों ऐप्स App Store की पॉलिसी के सेक्शन 1.4.3, 5.1.1 और 5.6 का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें तुरंत हटा दिया गया।
Android यूजर्स के लिए अब भी उपलब्ध
दिलचस्प बात यह है कि Tea और TeaOnHer फिलहाल Google Play Store पर Android यूजर्स के लिए अभी भी उपलब्ध हैं। इससे साफ है कि Apple ने यह कार्रवाई अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर प्रोटेक्शन को ध्यान में रखते हुए खुद के स्तर पर की है- किसी सरकारी आदेश के तहत नहीं।
डेवलपर्स ने जताई नाराजगी
इन ऐप्स के डेवलपर्स ने Apple के इस कदम पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने Apple की सभी सेफ्टी गाइडलाइंस को फॉलो किया था और सभी सुरक्षा चेक पूरे किए थे। फिर भी दोनों ऐप्स को बिना किसी पूर्व चेतावनी के हटा दिया गया। डेवलपर्स ने कंपनी से संपर्क करने की बात कही है ताकि ऐप्स को फिर से लाने का रास्ता निकाला जा सके।


Click it and Unblock the Notifications








