इस इवेंट में आज लॉन्च हो सकते हैं ये ऐपल के ये पांच नये प्रॉडक्ट
ऐपल का ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 पर शुरू होगा, जिसमें कंपनी अपने नए प्रॉडक्ट लॉन्च कर सकती है।
दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनियों में से एक ऐपल आज यानी सोमवार को अपने सबसे बड़े इवेंट वर्ल्ड वाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस 2017 (WWDC 2017) करने वाला है। ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 पर शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में ऐपल अपने पांच नए प्रॉडक्ट भी लॉन्च कर सकता है। बता दें कि WWDC में अभी तक मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर से जुड़ा शो रहा है, जिसमें सैमसंग अपने iOS ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला वर्जन दुनिया के सामने पेश करती है।

iOS 11-
WWDC 2017 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS का अगला वर्जन iOS 11 को लॉन्च किया जा सकता है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में नया इंटरफेस के साथ ग्रुप फेसटाइम फंक्शनैलिटी भी मौजूद हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर ऐपल tvOS 11, watchOS 4 और macOS 11 को भी लॉन्च किया जा सकता है।
New MacBook Pros-
इस इवेंट में इंटेल के 7th जेनरेशन Kaby Lake प्रोसेसर वाले नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है।
iPad Pro-
ऐपल इस इवेंट में 10.5 इंच के आईपैड प्रो को लॉन्च कर सकता है।
Siri Smart speaker-
WWDC में ऐपल सीरी से लैस स्पीकर लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें कंपनी चेहरे को पहचानने वाला फीचर भी दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह iOS पर रन करेगा।
Magic keyboard-
इस इवेंट में ऐपल मैजिक कीबोर्ड को भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कीबोर्ड में टच आईडी और टचबार हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








