Home
News

Apple भारत में बढ़ा रहा है रिटेल नेटवर्क; मुंबई में खुलने जा रहा है नया Apple का स्टोर

Apple ने भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने मुंबई में अपने दूसरे ऑफिशियल स्टोर Apple Borivali की ओपनिंग डेट का ऐलान कर दिया है। Apple ने शुक्रवार को इस स्टोर की barricade भी reveal की, जिससे साफ हो गया है कि कंपनी अब भारत में अपने retail विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

यह नया स्टोर Apple का देश में छठा physical retail store होगा और मुंबई के ग्राहकों के लिए एक नया प्रीमियम शॉपिंग एक्सपीरियंस लेकर आएगा।

मुंबई में खुलने जा रहा है नया Apple का स्टोर

26 फरवरी को खुलेगा Apple Borivali Store

Apple ने पुष्टि की है कि उसका नया स्टोर 26 फरवरी 2026 को मुंबई के Borivali इलाके में खोला जाएगा। यह स्टोर Sky City Mall में स्थित होगा, जो Western Express Highway के पास एक प्रमुख लोकेशन है।

स्टोर की शुरुआत दोपहर 1 बजे (IST) से होगी। यह Apple के लिए मुंबई में एक और बड़ा milestone है, क्योंकि इससे पहले कंपनी ने Apple BKC स्टोर को अगस्त 2023 में लॉन्च किया था।

Apple Borivali में क्या मिलेगा खास?

Apple Borivali स्टोर में ग्राहकों को सिर्फ iPhone या Mac खरीदने का मौका ही नहीं मिलेगा, बल्कि कई premium services भी उपलब्ध होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां ये सुविधाएं मिल सकती हैं:

  • Apple प्रोडक्ट की डॉयरेक्ट खरीदारी
  • In-store pickup विकल्प
  • Genius Bar support services
  • डिवाइस रिपेयर और ट्रबल सूटिंग
  • Business customers के लिए स्पेशल असिस्टेंट

इसके अलावा, Apple यहां अपने लोकप्रिय "Today at Apple" सेशन भी आयोजित करेगा, जहां यूजर्स Apple devices के नए फीचर्स और क्रिएटर्स टूल के बारे में सीख सकते हैं।

भारत में Apple के बढ़ते स्टोर्स

Apple धीरे-धीरे भारत को एक बड़े रिटेल मार्केट के रूप में देख रहा है। मुंबई के दो स्टोर्स के अलावा कंपनी के अन्य स्टोर्स भी देश के बड़े शहरों में मौजूद हैं:

  • Apple Saket (Delhi)
  • Apple Hebbal (Bengaluru)
  • Apple Koregaon Park (Pune)
  • Apple Noida (उत्तर भारत का नया स्टोर)

Apple Noida हाल ही में DLF Mall of India में खोला गया, जो कंपनी का पांचवां स्टोर था।

Hyderabad में भी खुल सकता है नया Apple Store

एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple जल्द ही Hyderabad में भी अपना नया retail store खोल सकता है। कंपनी ने वहां कई senior roles के लिए हायरिंग शुरू कर दी है।

हालांकि Apple ने अभी तक location या opening date की पुष्टि नहीं की है, लेकिन recruitment से संकेत मिलता है कि तैयारी जोरों पर है। अगर यह स्टोर खुलता है, तो यह Hyderabad का पहला Apple Store होगा।

सिर्फ स्टोर्स नहीं, India में बड़ा कॉरपोरेट प्लान भी

Apple अब भारत में सिर्फ मन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं रहना चाहता। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी Chennai में करीब 20,000 sq ft का corporate office भी प्लान कर रही है।

यह office DLF CyberCity, Porur में हो सकता है और इसे Global Capability Centre की तरह develop किया जाएगा, जो Apple के की ग्लोबल ऑपरेशन को मैनेज करेगा।

Apple Borivali Store की ओपनिंग साफ दिखाती है कि कंपनी भारत को अब एक मेन मार्केट मान रही है। नए स्टोर्स, कॉर्पोरेट एक्सटेंशन और बढ़ती कस्टमर डिमांड के साथ Apple आने वाले वर्षों में भारत में और ज्यादा निवेश कर सकता है।

Mumbai के Apple users के लिए यह नया store एक बड़ा अपग्रेड होगा, जहां शॉपिंग से लेकर सपोर्ट तक सब कुछ प्रीमियम स्तर पर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Confirms Borivali Store Opening in Mumbai on Feb 26, Sixth Retail Store in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X