इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
Apple Confirms Special Event For May 7: एप्पल ने ऑफिशियली तौर पर 7 मई 2024 को अपने स्पेशल इवेट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कंपनी नए आईपैड लाइनअप की शुरुआत का संकेत दे रही है। इस इवेंट में कंपनी iPad Pro 2024 और iPad Air मॉडल को पेश कर सकती है।
अपने इस इवेंट के लिए कंपनी ने सबको इनवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है। एप्पल ने अपने इस इवेंट की थीम Let Loose रखी है। यह ऑनलाइन इवेंट 7 मई को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। अगर आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो एप्पल के इस इवेंट को यूट्यूब चैनल और एप्पल की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। जिसकी स्ट्रीमिंग कंपनी करेगी। इसके अलावा इस इवेंच को आप एप्पल टीवी एप्प पर भी देख सकते हैं।

एप्पल इस इवेंट में iPad Air और iPad Pro 2024 पर से पर्दा उठा सकता है। जिसे कई बड़े बदलाव के साथ लाया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें एक OLED डिस्प्ले, अपडेटेड M3 चिपसेट और एक फ्रंट फेसिंग कैमरा कंपनी दे सकती है। इसके अलावा इसमें एल्युमिनियम बिल्ड, एक नई एप्पल पेंसिल, बड़े ट्रैकपैड के साथ एक नया मैजिक की-बोर्ड लॉन्च किया जा सकता है।
खबरों की मानें तो एप्पल अपने नए आईपैड को दो साइज में उपलब्ध कराएगा। जिसमें 11 इंच स्क्रीन और 12.9 इंच का स्क्रीन मिल सकता है। आपको बता दें, ये दोनों ही एप्पल आईपैड डिजाइन और हार्डवेयर अपग्रेड के साथ लाए जा सकते हैं।
iPad Pro की खूबियां- iPad Pro में री-डिजाइन रियर कैमरा बंप कंपनी दे सकती है। जो 2 साइज 11.1 इंच और 12.9 इंच में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी इसमें M3 Chipset भी शामिल कर सकती है। इसके अलावा इसमें MagSafe Wireless चार्जिंग और Magic Keyboard दिए जाने की उम्मीद है।
iPad Air की खूबियां- वहीं iPad Air को भी कंपनी दो साइज 10.9 इंच और 12.9 इंच स्क्रीन में उपलब्ध करा सकती है। जिसमें M2 चिप के साथ आईपैड लैंडस्कैप-ऑरिएंटेटेड फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications