उल्टा पड़ा Apple का दांव, इस iPhone को भाव नहीं दे रहे लोग, कैसे बिगड़ी बात?
Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone Air मॉडल का प्रोडक्शन घटाने का फैसला किया है। वहीं, कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 17 Pro के ऑर्डर बढ़ा दिए हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब iPhone 17 सीरीज की बिक्री उम्मीद से ज्यादा हो रही है, जबकि iPhone Air की डिमांड कमजोर पाई गई है।
Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने सप्लायर्स को नवंबर से iPhone Air के कंपोनेंट्स और मॉड्यूल ऑर्डर कम करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन "एंड-ऑफ-प्रोडक्शन" स्तर के करीब पहुंचा दिया है यानी सितंबर के मुकाबले अब सिर्फ 10% तक ही प्रोडक्शन होगा।

iPhone Air की डिमांड फीकी पड़ी?
Apple ने उम्मीद जताई थी कि iPhone Air कुल नए iPhones की 10-15% बिक्री में योगदान देगा। हालांकि, चीन को छोड़कर बाकी मार्केट्स में इसके लिए मांग काफी कम रही। चीन में लॉन्चिंग में देरी eSIM रेगुलेशन के चलते हुई थी, लेकिन वहां शुरुआती सेल्स मजबूत हैं। कंपनी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह मॉडल आने वाले फोल्डेबल iPhone (संभावित 2026 लॉन्च) की दिशा में एक प्रयोग है।
iPhone 17 सीरीज का जलवा
इसके अलावा, Apple ने iPhone 17 और iPhone 17 Pro के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेस मॉडल के लिए करीब 5 मिलियन यूनिट्स अतिरिक्त ऑर्डर दिए गए हैं, और Pro मॉडल का प्रोडक्शन भी बढ़ाया गया है। अमेरिका में इन मॉडलों की डिलीवरी के लिए अभी भी 1-3 हफ्ते का वेट टाइम चल रहा है, जबकि iPhone Air तुरंत उपलब्ध है।
2025 के लिए Apple का कुल iPhone 17 सीरीज का प्रोडक्शन लक्ष्य 85-90 मिलियन यूनिट्स पर स्थिर है, जिसे इंडस्ट्री के लिए एक पॉजिटिव सिग्नल माना जा रहा है।
मार्केट में मजबूत प्रदर्शन
iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया गया था, और 19 सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू हुई। Counterpoint और IDC की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई-सितंबर क्वार्टर में Apple की iPhone शिपमेंट्स में साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की गई है, जबकि Samsung, Xiaomi, Vivo और Oppo की बिक्री में गिरावट आई।
Counterpoint के अनुसार, iPhone 17 सीरीज ने लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों में iPhone 16 सीरीज की तुलना में 14% ज्यादा बिक्री दर्ज की है, जिसमें स्टैंडर्ड iPhone 17 ने सबसे ज्यादा योगदान दिया।


Click it and Unblock the Notifications








