iPhone 11, iPhone 12 सीरीज समेत सभी एप्पल प्रॉडक्ट पर 4 मार्च तक भरपूर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर Apple Days सेल की शुरुआत होने जा रही है। इस सेल में आईफोन के कई खास ऑफर मिलेंगे। उन ऑफर्स में से हम आपको यहां कुछ फोन और उस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि एप्पल के फोन पर मिलने वाली यह सेल आज यानि 1 मार्च से शुरू हुई है और 4 मार्च तक चलेगी। ऐसे में अगर आप एप्पल के फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह वक्त आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा।

iPhone 11
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आईफोन 11 का है। इस फोन को कंपनी ने 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत से बेचने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आईफोन 11 की इस सेल में शुरुआती कीमत 49,999 रुपए होगी।
iPhone XR
इस लिस्ट में दूसरे आईफोन का नाम iPhone XR है। इस फोन के बारे में कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी है कि इसे 40,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
iPhone SE
इस लिस्ट में तीसरे आईफोन का नाम iPhone SE है। इस फोन को अगर आप इस सेल में खरीदेंगे तो इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपए है।
iPhone 12 Mini
इस लिस्ट में चौथे आईफोन का नाम iPhone 12 Mini है। इस फोन को अगर आप कम कीमत में खरीदना चाहते है, तो Apple Days Sale में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदने पर 6000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ईज़ी ईएमआई समेत कई ऑफर्स भी इस आईफोन पर अगले तीन दिन में मिलेंगे।
iPhone 12 Pro
इस लिस्ट में पांचवे फोन का नाम iPhone 12 Pro Max है। यह एक अल्टीमेट आईफोन है और इसकी कीमत Apple Days सेल के दौरान ₹124,900 रुपए है। इस सेल के दौरान अगर इसे खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया जाए तो यूज़र्स को 5000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
इसके अलावा ईज़ी ईएमआई समेत कई ऑफर्स भी इस आईफोन पर अगले तीन दिन में मिलेंगे। इन पांच आईफोन के अलावा भी इस सेल में यूज़र्स को iPhone 12, iPhone 11 Pro, iMac, iPad, Apple Watch, Air Pods समेत एप्पल के तमाम प्रॉडक्ट्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








