Home
News

Apple का दिवाली ऑफर, iPhone 11 खरीदने पर ₹14,900 का एप्पल एयरपॉड्स फ्री

टेक जायंट ऐप्पल ने अपने इंडियन कस्टमर्स के लिए शानदार ऑफर की घोषणा की है। जिसके तहत फेस्टिव सीज़न में कस्टमर्स को Apple Online Store के ज़रिए आईफोन 11 खरीदने पर AirPods मुफ्त में दिए जाएंगे। बता दें कि ये कंपनी का दिवाली ऑफर है जो कि 17 अक्टूबर से लाइव होगा।

Apple का दिवाली ऑफर, iPhone 11 खरीदने पर ₹14,900 का एप्पल एयरपॉड्स फ्री

कंपनी ने Apple Online Store को हाल ही में इंट्रोड्यूस किया है। जिसके ज़रिए इंडियन यूज़र्स सीधे कंपनी से खरीददारी कर सकते हैं। यहां ग्राहकों को सीधे कस्टमर सपोर्ट के साथ-साथ स्टूडेंट डिस्काउंट और कई फाइनेंसिंग ऑप्शन भी मिलते हैं।

Apple Online Store से खरीदने पर AirPods फ्री

जानकारी हो कि AirPods की मार्केट कीमत 14,900 रुपये है लेकिन इसे Apple Online Store से खरीदने पर आप फ्री पा सकते हैं। हालांकि सिर्फ ऐप्पल ऑनलाइन स्टोर ही नहीं दूसरे ऑनलाइन रिटेलर्स भी फेस्टिव सीज़न में अपने कस्टमर्स को खूब डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आप आईफोन 11 खरीदना चाहते हैं तो अमेजॉन की अपकमिंग सेल Great Indian Festival से खरीद सकते हैं। जहां फोन को महज 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसकी मार्केट कीमत की बात करें तो 64 जीबी वेरिएंट का ये फोन 69,300 रुपये का है। तो अगर आप इस त्योहारों की सीज़न में आईफोन 11 खरीदना चाहते हैं तो इससे बढ़िया डील आपको कहीं और नहीं मिल सकती। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर से अमेजॉन की सेल लाइव होगी।

आज होगी आईफोन 12 सीरीज लॉन्च

बताते चलें कि कंपनी आज यानि 13 अक्टूबर को अपने आईफोन 12 सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरे तरह से तैयार है। इस लाइनअप में कंपनी iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को पेश करने जा रही है। एप्पल कंपनी आज अपना लॉन्च् इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट का इंतजार यूज़र्स को काफी दिनों से था। आज आखिरकार इस इवेंट का दिन आ चुका है। इस इवेंट की शुरुआत 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पीडीटी यानि भारतीय समयनुसार रात के 10:30 बजे से होगी। एप्पल के नए आईफोन के लॉन्च से ठीक पहले यानि कल ही इसकी कीमत के बारे में कुछ जानकारियां लीक हुई थी। आप उस आर्टिकल को भी गिज़बॉट हिंदी पर पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tech giant Apple has announced great offers for its Indian customers. Under this, AirPods will be given to customers free of cost during the festive season when they buy iPhone 11 through Apple Online Store. Explain that this is a Diwali offer of the company which will go live from October 17. The company has recently introduced Apple Online Store.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X