Apple Diwali Sale 2024: iPhones समेत इन प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, यहां जानें ऑफर डिटेल्स
Apple Diwali Sale 2024: त्यौहारी सीजन को देखते हुए, अब अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने भी सेल का ऐलान कर दिया है। अगर आप Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान iPhones नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एप्पल का यह दिवाली सेल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
जी हां, Apple ने भी अपने ग्राहकों के लिए दिवाली सेल की घोषणा की है। जिसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। आइए आपको इसमें मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

एप्पल सेल के तहत इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए यूजर्स को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। इसके साथ ही यूजर्स एप्पल स्टोर से भी इन ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे।
एप्पल ने अपने इस आगामी सेल की जानकारी देते हुए बताया कि, कस्टमर्स प्रोडक्ट्स को पहले से अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। एप्पल की इस सेल में iPhones के अलावा iPads, AirPods, MacBooks, Apple Watches और कई अन्य Apple प्रोडक्ट्स पर छूट और खास ऑफर मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल कंपनी ने सेल डेट का खुलासा किया है। लेकिन अभी तक ऑफर्स पर से पर्दा नहीं उठाया है। Apple ट्रेड-इन प्रोग्राम के साथ ग्राहक नए Apple प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स का लाभ लेने के लिए अपने मौजूदा डिवाइस को एक्सचेंज कर सकते हैं।
फिलहाल सटीक छूट की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन Apple द्वारा बिक्री अवधि के दौरान iPhone, MacBook और Apple Watch सहित अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स पर ऑफर शुरू करने की संभावना है।
वहीं Amazon सेल पर सबसे आकर्षक ऑफर में से एक iPhone 13 पर है, जिसे करीब 40,000 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह खास ऑफर Amazon Prime सदस्यों तक ही सीमित है। ऐसे में जो लोग इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें Amazon Prime सदस्यता के लिए साइन अप करना होगा।
आपको बता दें, iPhone 13 वर्तमान में Amazon India पर 41,999 रुपये में लिस्टेड है। कीमत को 40,000 रुपये तक कम करने के लिए, ग्राहक SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








