Home
News

Apple Diwali Sale 2024 in India: iPhone, Macbook और अन्य पर टॉप डील, छूट के साथ पाएं कैशबैक

आखिरकार अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, Apple Diwali Sale offers का खुलासा कर दिया है। दरअसल ब्रांड ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कुछ खास ऑफर्स पेश किए हैं।

जिसके तहत एप्पल लवर्स iPhone, iPad, Mac और Apple Watch समेत कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स पर इंस्टेंट कैशबैक का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही iPhone खरीदारी पर Beats Solo Buds बिल्कुल फ्री दे रहा है, हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए होगा।

Apple Diwali Sale 2024 in India: iPhone, Macbook और अन्य पर टॉप डील

इतना ही नहीं अगर आप भी कंपनी का लेटेस्ट आईफोन 16 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए यह मौका सबसे सही साबित हो सकता है। चलिए आगे एप्पल सेल (Apple Diwali Sale) के दौरान मिलने वाले सभी ऑफर्स और डिस्काउंट्स की डिटेल्स जानते हैं।

iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 14 पर ऑफर- इस सेल के तहत अगर ग्राहक एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए कंपनी के लेटेस्ट आईफोन सीरीज iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16 और iPhone 16 Plus की खरीदारी करते हैं, तो वह इस पर 5,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक लाभ ले सकते हैं।

iPhone 15 की खरीदारी पर Beats Solo Buds बिल्कुल मुफ्त- वहीं अगर ग्राहक Apple स्टोर से iPhone 15 खरीदता हैं, तो वह इसके साथ ही Beats Solo Buds फ्री में ले सकेगा।

इसके अलावा iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर कंपनी 3,000 रुपये का तत्काल कैशबैक ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं अगर आप iPhone SE खरीदते हैं, आपको 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

iPad पर ऑफर- लेटेस्ट 11-इंच और 13-इंच iPad Pro मॉडल पर ग्राहक 6,000 रुपये तक का तत्काल कैशबैक लाभ ले सकता हैं। वहां iPad Air - 11-इंच और 13-इंच - पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक और इसकी 10वीं पीढ़ी के iPad पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं अगर आप आईपैड मिनी खरीदते हैं, तो 3,000 रुपये तक का कैशबैक लाभ ले सकेंगे।

Mac पर ऑफर- सेल में MacBook Air (M3 चिप) 13" और 15" खरीदने को 10,000 रुपये तक के कैशबैक पर लिया जा सकता है। वहीं MacBook Air (M2 चिप) 13" पर 8,000 रुपये तक का कैशबैक, MacBook Pro 14" और 16" पर 10,000 का कैशबैक और Mac mini पर 4,000 रुपये तक के कैशबैक का लाभ ले सकेंगे।

Apple Watch पर ऑफर- Apple Watch Ultra पर 6,000 रुपये का तत्काल कैशबैक, Watch Series 10 पर 4,000 रुपये और Watch SE पर 2,000 रुपये का तत्काल कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

AirPods पर ऑफर- Apple AirPods Max पर 4,000 रुपये का तत्काल कैशबैक मिल रहा है। AirPods Pro पर 2,000 रुपये तक का और AirPods 4 पर 1,500 रुपये का तत्काल कैशबैक लाभ लिया जा सकता है ।
HomePod पर ऑफर- अगर आप Apple HomePod लेते हैं, तो 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक लाभ ले सकेंगे। यहां आपको ध्यान देना होगा कि, तत्काल कैशबैक ऑफर का लाभ कुछ सेलेक्टेड ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर उपलब्ध है।

अन्य ऑफर्स- इसके साथ ही ग्राहक को किसी भी iPhone की खरीदारी पर 3 महीने का Apple Music और 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade फ्री ऑफर किया जा रहा है।

वहीं Apple होमपॉड और एयरपॉड की खरीदारी पर तीन महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन एकदम मुफ्त मिल रहा है। जबकि, iPad या फिर Mac की खरीदारी पर कंपनी अपने ग्राहक को 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade फ्री ऑफर कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Diwali Sale 2024 in India: Top Deals, Offers, Discounts and Cashbacks on iphone macbooks and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X