Home
News

ChatGPT को टक्कर देगा Apple, ला रहा है AI सर्च इंजन; जानिए क्या होगा खास

टेक दुनिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपना खुद का AI-पावर्ड सर्च इंजन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे फिलहाल कोडनेम "World Knowledge Answers" दिया गया है। यह सर्च इंजन अगले साल तक लॉन्च हो सकता है और सीधे तौर पर ChatGPT और Perplexity AI जैसी कंपनियों को टक्कर देगा।

ChatGPT को टक्कर देगा Apple

क्या है पूरा मामला?

Bloomberg के जाने-माने पत्रकार मार्क गुरमैन के मुताबिक, Apple एक ऐसा AI-संचालित वेब सर्च टूल लाने की योजना बना रहा है, जो अपग्रेडेड Siri के साथ इंटीग्रेट होगा। इसे कंपनी के कुछ अधिकारियों ने "Answer Engine" नाम दिया है।

यह नया फीचर ChatGPT सर्च या Google के AI Mode की तरह काम करेगा, जिसमें यूज़र सीधे Siri से सवाल पूछ सकेंगे और वॉयस असिस्टेंट जवाब देगा।

Google की मदद से होगा लॉन्च?

दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट के अनुसार Apple ने इस प्रोजेक्ट के लिए गूगल से हाथ मिला लिया है। गुरमैन का दावा है कि Apple और गूगल ने एक औपचारिक एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके तहत Apple, Google के बनाए AI मॉडल को टेस्ट और इवैल्यूएट कर रहा है। माना जा रहा है कि Apple अपने Apple Intelligence फीचर्स में Google के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकता है।

क्या होगा खास?

गुरमैन के अनुसार यह नया सर्च इंजन सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो, वीडियो और लोकल पॉइंट्स ऑफ इंटरेस्ट को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें एक AI-पावर्ड समरी सिस्टम भी होगा, जिससे रिजल्ट ज्यादा सटीक और आसानी से समझ आने वाले होंगे।

कब आएगा?

रिपोर्ट के अनुसार Apple अगले साल की स्प्रिंग सीजन (मार्च-अप्रैल) में इसे लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी की पिछली AI कोशिशें उतनी सफल नहीं रही हैं, इसलिए फिलहाल इस खबर को लेकर थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर है।

iPhone 17 के साथ सरप्राइज?

Apple 9 सितंबर को अपना iPhone 17 लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इस इवेंट में Apple Intelligence से जुड़ी बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि कंपनी यूजर्स को AI से जुड़ा कोई बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X