Home
News

Apple Festive Sale कल से शुरू, iPhone 15 सीरीज सहित इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Apple Festive Sale : फेस्टिव सीजन शुरू होते ही कई टेक कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर ऑफर शुरू कर देती हैं। इसी के तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मेगा सेल की शुरूआत हो चुकी है। अब स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने भी अपने Apple Festive Sale का ऐलान कर दिया है। कल से यानि कि 15 अक्टूबर से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एप्पल फेस्टिवल सेल शुरू करने जा रही है। जिसके तहत iPhones, iPads , Macs और AirPods सहित Apple के कई प्रोडक्ट्स को ग्राहक बंपर छूट के साथ करीद पाएंगें। आईए आपको इन प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Apple के इस सेल के तहत कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स को भी शामिल कर सकती है। जिसमें iPhone 15 सीरीज और M2 मैकबुक एयर के भी शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा आईफोन लवर्स कंपनी के इस सेल के दौरान iPhone 13, iPhone 14 और M1 MacBook Air को भी भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। डिस्काउंट के साथ इस फेस्टिव सीजन सेल में आईफोन लवर्स को एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स की भी लाभ दिया जा सकात है। वहीं Apple AirPods पर फ्री एन्ग्रेविंग जैसे ऑफर भी दिए जा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज बोनस से कस्टमर्स अच्छा खासा बचत कर सकेंगे।

Apple Festive Sale कल से शुरू, iPhone सहित इन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट

Apple Fastival Sale ऑफर्स

फेस्टिव सेल में ग्राहकों को iPhone के अलावा AirPods, Apple Pencil और iPad पर भारी छूट ऑफर किया जाएगा। इसके साथ ही एंड्रॉइड डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 37,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा। वहीं अगर कस्टमर आईफोन एक्सचेंज कर रहे हैं, वे खरीदारी पर लगभग 67,800 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि, ये एक्सचेंज वैल्यू आपके स्मार्टफोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी। आपको बता दें, ये डील कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि, ग्राहक त्यौहारी सीजन के दौरान अपने खास लोगों को टेक्स्ट और इमोजी के साथ कस्टमाइज मैक, एयरपॉड्स, एपल पेंसिल और आईपैड गिफ्ट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple Festive Sale is going to start from October 15. Under this sale, bumper discounts will be offered to customers on many Apple products including iPhones, iPads, Macs and AirPods.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X