iPhone , Macs, AirPods सहित Apple के इन प्रोडक्ट्स पर पाएं बंपर छूट, यहां से करें खरीदारी
Apple Festive Season Sale: अगर आप भी आईफोन, मैक और एयर पॉड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे उचित हो सकता है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Apple ने अपने वार्षिक त्योहारी सेल की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत कंपनी अपने iPhones, AirPods, iPads, Macs सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट और ऑफर कर रही है। इस सेल में एचडीएफसी बैंक धारकों को 10,000 रुपये तक की इंस्टेंट छूट दी जा रही है। आइए आपको इस सेल के तहत मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आईफोन 15 पर विशेष छूट
सेल में आईफोन के ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर मिल रहे हैं। अगर इस वक्त ग्राहक iPhone 15 Pro और Pro Max को खरीदता है तो इस इन दोनों मॉडल्स पर 6,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही iPhone 15 और 15 Plus पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

आईफोन 14 पर छूट
वहीं iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर ग्राहको को 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही iPhone 13 और iPhone SE पर भी खास डिस्काउंट उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी इस सेल में उपलब्ध है।
ट्रेड-इन ऑफर
इतना ही नहीं ग्राहकों को ट्रेड-इन ऑफर भी इसमें मिल रहा है। ट्रेड-इन डिवाइस की मूल्य मॉडल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। जैसे कि, Apple iPhone 14 Pro Max के लिए 67,800 रुपये तक की ट्रेड-इन वैल्यू प्रदान कर रहा है, वहीं iPhone 13 को 38,200 रुपये तक की ट्रेड-इन वैल्यू प्राप्त है।

मैकबुक पर भारी छूट
इसके साथ ही कंपनी मैकबुक पर भी भारी छूट दे रही है। एचडीएफसी बैंक क्रेडिट की मदद से ग्राहक मैकबुक एयर एम2 13-इंच और 15-इंच, मैकबुक प्रो 13-इंच, 14-इंच और 16-इंच मॉडल, और मैक स्टूडियो पर लगभग 10 हजार तक की छूट का लाभ ले सकते हैं।
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों को Apple HomePod और AirPods Pro पर भी 2,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Apple अपने ग्राहकों को छह महीने तक कोई भी कॉस्ट EMI विकल्प भी ऑफर कर रहा है। इससे ज्यादा की जानकारी के लिए आप Apple की ऑफिशियली वेबसाइट पर एक बार विजिट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








