Home
News

Apple Festive Season Sale Live: बैंक ऑफर के साथ एप्पल के सभी प्रोडक्ट पर 10,000 रुपये तक की छूट

Apple की फेस्टिव सीजन सेल लाइव हो गई है और कंपनी ने इस सेल के दौरान अपने प्रोडक्टो को रियायती कीमतों पर पेश करना शुरू कर दिया है। चल रही सेल के हिस्से के रूप में, ग्राहक 10,000 रुपये तक की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते है। इस बीच, Apple सेल के दौरान आपके पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये तक कि छूट भी दे रहा है। अगर आप रियायती दरों पर लेटेस्ट iPhone मॉडल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिवाली प्रमोशन का लाभ उठाने के लिए अपने HDFC बैंक कार्ड का यूज करके खरीदारी कर सकते हैं।

Apple के सभी प्रोडक्ट पर 10,000 रुपये तक की छूट, जल्दी करें

चल रही Apple फेस्टिव सीजन सेल के दौरान, आप iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को 6,000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं, जबकि iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर छूट 5,000 रुपये है। Apple iPhone 14 मॉडल, iPhone 13 और iPhone SE (2022) को भी 4,000 रुपये, 3,000 रुपये और 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकेत हैं।

Apple एम2 चिप वाले 13-इंच और 15-इंच मैकबुक एयर मॉडल के साथ-साथ मैक स्टूडियो और 13-इंच मैकबुक प्रो और बड़े मॉडल पर 10,000 रुपये की छूट है। आप एम1 चिप वाले मैकबुक एयर, 24-इंच आईमैक और मैक मिनी को 8,000 रुपये, 5,000 रुपये और 5,000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

इसी तरह, 11-इंच और 12.9-इंच iPad Pro मॉडल और iPad Air मॉडल अब 5,000 रुपये की छूट के साथ बिक्री पर हैं। वहीं दूसरी ओर, iPad (9th जनरेशन) और iPad (10th जनरेशन) अब पहले की तुलना में 3,000 रुपये और 4,000 रुपये सस्ते हैं। Apple iPad Mini पर भी 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।

आप फेस्टिव सीजन सेल के दौरान एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 को 5,000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं, जबकि एप्पल वॉच सीरीज 9 और दूसरी जनरेशन के एप्पल वॉच एसई पर 4,000 रुपये और 2,000 रुपये की छूट है। एप्पल के होमपॉड और दूसरी जनरेशन के एयरपॉड्स प्रो को चल रही बिक्री के दौरान 2,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
During the ongoing Apple Festive Season Sale, you can buy the iPhone 15 Pro and iPhone 15 Pro Max at a discount of Rs 6,000, while the discount on the iPhone 15 and iPhone 15 Plus is Rs 5,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X