Home
News

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone और iPad अगले साल लॉन्च हो सकता है

Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकता है। एक नई लीक्स के अनुसार ब्रांड का फोल्डेबल iPhone या iPad अगले साल की शुरूआत में पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आई हैं, और यहां हम आपको इससे जुड़ी सभी खास बातें बता रहे हैं।

2026 में Apple फोल्डेबल डिवाइस पेश कर सकता है

सैमसंग जैसे प्रमुख Android ब्रांड पहले ही कई फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुके हैं, Apple ने अब तक इस तरह रे डिवाइस का ऐलान नहीं किया था। हालांकि ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने हालिया पावर ऑन न्यूजलेटर में जानकारी दी है कि Apple अगले साल की शुरूआत में अपना पहला फोल्डेबल मॉडल पेश करने की योजना बना सकता है।

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone और iPad अगले साल लॉन्च हो सकता है

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि Apple का आगामी फोल्डेबल डिवाइस फोल्डेबल iPhone होगा या फिर फोल्डेबल iPad। कंपनी नई फोल्डेबल गैजेट्स की एक प्रोडक्ट लाइन की घोषणा भी कर सकती है, और कुछ लीक्स ये भी सामने आई हैं कि मैक लाइनअप में एक फोल्डेबल मॉडल आ सकता है। हालांकि गुरमन के अनुसार फोल्डेबल मैक अभी कुछ साल दूर हैं। इस बीच फोल्डेबल iPhone कथित तौर पर गुणवत्ता नियंत्रण समस्याओं का सामना कर रहा है।

फोल्डेबल iPhone के 2026 में आने की संभावना अब काफी मजबूत नजर आ रही है। दिसंबर 2024 में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone क्लैमशेल 'फ्लिप' मॉडल के बजाय नोटबुक स्टाइल 'फोल्ड' डिजाइन में हो सकता है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि Apple 2026 में फोल्डेबल मैकबुक भी लॉन्च कर सकता है, लेकिन गुरमन की नई रिपोर्ट इसके विपरित संकेत देती है। हालांकि ये सारी अभी तक सिर्फ अटकलें हैं, इसलिए खबर सटीक जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना चाहिए।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple First Foldable iPhone and iPad Expected to Arrive in next Year
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X