Apple का पहला Foldable iPhone अगले साल हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास
दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी Apple अब अपने पहले फोल्ड होने वाले iPhone की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का Foldable iPhone साल 2026 के सितंबर महीने में लॉन्च हो सकता है। इसे iPhone 18 सीरीज के हिस्से के तौर पर पेश किया जाएगा।
फोल्डेबल आईफोन को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही हैं। एक तरफ मार्केट में सैमसंग जैसी कंपनियां फोल्डेबल आईफोन बेचती हैं, लेकिन इस रेस में एपल अभी तक नहीं कूदा है।

कैसा होगा Foldable iPhone?
एपल का यह फोल्डेबल iPhone एक बुक स्टाइल डिजाइन में आएगा, ठीक वैसे ही जैसे Samsung के Galaxy Z Fold फोन्स होते हैं। इसमें आपको दो डिस्प्ले मिल सकते हैं। एक 7.8 इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले अंदर की तरफ और एक 5.5 इंच का छोटा कवर डिस्प्ले बाहर की तरफ
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी अंदर वाली स्क्रीन में किसी तरह की लाइन या क्रीज नहीं दिखेगी, जिससे इसका प्रीमियम लुक और फील बरकरार रहेगा।
क्या होगी कीमत?
जानकारों का मानना है कि इस iPhone की शुरुआती कीमत लगभग 1,999 डॉलर (करीब 1,74,000) हो सकती है। हालांकि, कुछ पुरानी रिपोर्ट्स ने इसकी कीमत $2,300 डॉलर (करीब 1,99,000) बताई थी।
कितनी यूनिट्स बिकेंगी?
एपल इस फोन की शुरुआत में सीमित यूनिट्स ही बाजार में लाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 2027 तक करीब 10-15 मिलियन यूनिट्स बेच सकती है। 2029 तक यह संख्या 45 मिलियन तक पहुंच सकती है।
किन कंपनियों को होगा फायदा?
एपल के इस प्रोजेक्ट से Corning और Amphenol को बड़ा फायदा हो सकता है। ये दोनों कंपनियां Apple के सप्लाई चेन का अहम हिस्सा होंगी। आपको बता दें कॉर्निंग ग्लास बनाने का काम करती है।
डिजाइन और कैमरा
फोन 9.2mm मोटा होगा जब यह फोल्ड होगा और 4.6mm पतला होगा जब यह खुला रहेगा। इसमें एलुमिनियम फ्रेम और डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








