आ गई फोल्डेबल iPhone की कीमत, पावरफुल फीचर्स के साथ कब होगी एंट्री?
Apple foldable iPhone: एपल के फोल्डेबल आईफोन को लेकर आए दिन नए रूमर्स आ रहे हैं। कंपनी कथित तौर पर इस पर तेजी से काम कर रही है। अब फोल्डेबल आईफोन की कीमतों को लेकर डिटेल सामने आई है। मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने इसकी कीमत के बारे में जानकारी दी है।
साथ में डिजाइन, फीचर्स और रिलीज टाइमलाइन के बारे में भी बताया गया है। एपल का फोल्डेबल आईफोन 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में अब तक सामने आई डिटेल।

बुक-स्टाइल डिजाइन
जाने-माने एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार, यह फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन में आएगा, जिसमें 7.8 इंच का क्रीज़-फ्री इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले होगा। फोल्ड होने पर इसकी मोटाई 9-9.5mm और अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm रहने की उम्मीद है। डिवाइस का हिंज स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम अलॉय के मिश्रण से बना होगा, जबकि कवर टाइटेनियम अलॉय से बना होगा, जो इसे मजबूत और प्रीमियम लुक देगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोल्डेबल iPhone में ड्यूल-लेंस रियर कैमरा और फोल्ड और अनफोल्ड दोनों मोड्स में काम करने वाला फ्रंट कैमरा होगा। Face ID की जगह, इसमें साइड बटन पर टच ID मिल सकती है। कंपनी इसे True AI-driven Phone के रूप में पेश करेगी, जो मल्टीमॉडल फंक्शनलिटी और क्रॉस-ऐप इंटीग्रेशन पर फोकस रखेगा। बड़े डिस्प्ले के साथ, यूजर्स एक साथ कई काम कर सकेंगे, जैसे मैप्स देखते हुए AI चैट करना।
कीमत और मार्केट पोजिशनिंग
इस फोल्डेबल iPhone की कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर (लगभग 1.6 लाख से 2 लाख रुपये) के बीच हो सकती है। अगर यह कीमत सही मानी जाए एपल का फोल्डेबल आईफोन दूसरी कंपनियों के फोल्डेबल स्मार्टफोन से महंगा है। कुओ के मुताबिक, एपल 2025 की दूसरी तिमाही तक इस फोल्डेबल iPhone के स्पेसिफिकेशंस को फाइनल कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








