Apple Store India: मुंबई में खुला एप्पल का पहला स्टोर, सीईओ टीम टीम कुक ने की ओपनिंग

Apple Store India: आईफोन लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। उनके इंतजार को खत्म करते हुए आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने भारत में अपना पहला स्टोर खोल दिया है। मुंबई स्थित बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में देश के पहले एपल स्टोर की ओपनिंग खुद कंपनी के सीईओ टीम कुक ने किया है।
भारत स्मार्टफोन खरीदने और बेचने के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मार्केट में से एक माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एप्पल ने भी यहां अपना स्टोर खोलने का फैसला लिया है। कंपनी इतनी बड़ी मार्केट को हाथ से जाने नहीं देना चाहती। देश में एप्पल स्टोर खुलने से एप्पल यूजर्स अब कंपनी की अच्छी सर्विस का भी लाभ उठा पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी को भारतीय यूजर्स से सीधा जुड़ने का भी अच्छा मौका मिलेगा। देश का दूसरा स्टोर दिल्ली में 20 अप्रैल को खुलने जा रहा है।
20,000 स्क्वायर फीट में बना है स्टोर
एप्पल के पहले स्टोर को लगभग 20,000 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। वहीं इस स्टोर की डिजाइन की बात की जाए तो इसे बिल्कुल यूनिक तरीके से बनाया गया है। यहां आपको किसी भी दूसरे रिटेलर से पहले एप्पल के प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे। इस स्टोर में उपभोक्ता को Apple का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मिलेगा। इस स्टोर को काफी एनर्जी-एफिशिएंट बनाया गया है। जिसमें लाइट न के बराबर यूज किया गया है।

कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि, भारत में कंपनी एप्पल स्टोर्स खोलकर बिजनेस को बढ़ाने की एक बड़ी योजना शुरू कर रही है। गौरतलब है कि, पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट 11.12 अरब डॉलर यानि कि लगभग 90,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। जिसमें आधी हिस्सेदारी एप्पल की है।
CEO टीम कुक ने अलग अंदाज में किया उपभोक्ताओं का स्वागत
एप्पल के सीईओ टीम कुक ने देश के पहले अपल स्टोर के ओपनिंग कार्यक्रम में अपने ग्राहकों का स्वागत बेहद अलग अंदाज में किया। उन्होंने स्टोर का दरवाजा खोलकर सभी भारतीय कस्मर्स का तहे दिल से स्वागत किया । ओपनिंग के दौरान टीम कुक ने कहा कि, यह एक लंबी यात्रा रही है, मुझे खुशी है कि एप्पल अपना स्टोर भारत में भी खोल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








