Home
News

Apple Foldable iPhone Leak: क्या iPhone 'Mini' से भी छोटा होगा पहला फोल्डेबल फोन? जानें पूरी डिटेल

Apple लंबे समय से अपने पहले Foldable iPhone पर काम कर रहा है और अब इससे जुड़ी नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। लीक और अफवाहों के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल iPhone बाकी कंपनियों के फोल्डेबल फोन्स से बिल्कुल अलग अप्रोच अपनाएगा।

जहां दूसरे ब्रांड बड़े कवर डिस्प्ले पर जोर देते हैं, वहीं Apple का फोकस ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन पर हो सकता है।

क्या iPhone 'Mini' से भी छोटा होगा पहला फोल्डेबल फोन?

छोटा होगा आउटर डिस्प्ले

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में करीब 5.3-इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। यह साइज न सिर्फ मौजूदा फोल्डेबल फोन्स से छोटा होगा, बल्कि Apple के बंद हो चुके iPhone mini (2022) से भी छोटा बताया जा रहा है। यही वजह है कि इस डिजाइन को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

डिजाइनर Ben Geskin द्वारा शेयर किए गए कॉन्सेप्ट इमेज और वीडियो में इस फोल्डेबल iPhone का एक प्रिंटेड मॉक-अप दिखाया गया है, जो बताता है कि इसका कवर स्क्रीन बाकी फोल्डेबल डिवाइसेज के मुकाबले कितना कॉम्पैक्ट हो सकता है।

iPad जैसा इनर डिस्प्ले

लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone में 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाला इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो iPad की स्क्रीन जैसा होगा। यह फॉर्मेट पढ़ने, वीडियो देखने और स्प्लिट-स्क्रीन ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है।

छोटा आउटर डिस्प्ले रखने का मकसद यही हो सकता है कि इनर स्क्रीन का यह iPad-जैसा फॉर्म बना रहे, न कि स्क्वायर शेप, जो यूजर एक्सपीरियंस को सीमित कर सकता है। इससे साफ है कि Apple इस डिवाइस का असली मजा अनफोल्ड मोड में देना चाहता है।

फोल्ड मोड होगा सेकेंडरी

इंडस्ट्री सोर्सेज का कहना है कि Apple फोल्डेबल iPhone को इस तरह डिजाइन कर सकता है कि फोल्ड रहने पर इसका इस्तेमाल सिर्फ नोटिफिकेशन देखने, छोटे रिप्लाई देने और बेसिक टास्क के लिए हो।

जबकि लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए यूज़र्स को फोन खोलकर बड़े इनर डिस्प्ले का सहारा लेना पड़ेगा। यह अप्रोच उन फोल्डेबल फोन्स से अलग होगी, जो बंद रहने पर भी पूरी तरह स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस देने की कोशिश करते हैं।

संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

डिजाइन के साथ-साथ इसकी कीमत को लेकर भी काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone की कीमत $2,000 से $2,500 के बीच हो सकती है, यानी भारतीय करेंसी में करीब ₹1.78 लाख से ₹2.22 लाख। अगर ऐसा हुआ, तो यह अब तक का सबसे महंगा iPhone होगा।

इतनी कीमत पर छोटा आउटर डिस्प्ले कुछ खरीदारों को महंगा सौदा लग सकता है। लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि Apple इसे बड़े फोन की तरह नहीं, बल्कि एक टैबलेट जो जेब में फिट हो जाए। इस नजरिए से पेश कर सकता है।

कब हो सकता है लॉन्च?

फिलहाल Apple ने फोल्डेबल iPhone को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लॉन्च फॉल 2026 (सितंबर-अक्टूबर) में हो सकता है। हालांकि, Mizuho Securities समेत कुछ एनालिस्ट मानते हैं कि फाइनल डिजाइन पर काम चलने की वजह से लॉन्च 2027 तक टल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X