Home
News

कब आएगा Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, दमदार फीचर्स के साथ कितनी होगी कीमत?

एपल अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसे अगले साल किए जाने की खबरें चल रही हैं। मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार कंपनी किताब के जैसा फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। इसमें 7.8 इंच की इनर स्क्रीन और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन दी जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स को 2025 की दूसरी तिमाही तक फाइनल कर लेगी, जबकि मास प्रोडक्शन 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होगा।

कब आएगा Apple का पहला फोल्डेबल iPhone

कीमत और प्रोडक्शन डिटेल्स

पहला फोल्डेबल iPhone $2,000 (लगभग 1,74,100 रुपये) से $2,500 (लगभग 2,17,700 रुपये) के बीच की प्रीमियम कीमत पर आ सकता है। वहीं, Apple इसके केवल 50 लाख यूनिट्स ही 2026 में शिप करेगा।

डिस्प्ले और डिजाइन: बिना क्रीज वाला बड़ा स्क्रीन!

फोल्डेबल iPhone में 7.8-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5-इंच का कवर स्क्रीन हो सकता है। एनालिस्ट के अनुसार, इसका इनर डिस्प्ले क्रीज-फ्री होगा। इसमें Face ID की जगह साइड-माउंटेड टच आइडी सेंसर दिया जा सकता है।

AI फीचर्स और मल्टीमोडल फंक्शनलिटी

नए फोल्डेबल iPhone में नए AI फीचर्स हो सकते हैं, जो मल्टीमोडल फंक्शनलिटी के साथ आएंगे। यूजर्स को AI चैटबॉट के साथ बातचीत करते समय इनर स्क्रीन पर एडिशनल जानकारी दिख सकती है।

कैमरा सेटअप और बिल्ड क्वालिटी

फोल्डेबल आईफोन की बॉडी टाइटेनियम अलॉय से बनी होगी। इसमें स्टेनलेस स्टील और टाइटेनियम अलॉय का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल आउटर कैमरा सेटअप होगा। साथ में कवर डिस्प्ले पर भी कैमरा होगा। यह सभी अपग्रेड इसे Apple का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल बनाएंगे।

कुओ का यह भी दावा है कि एपल 2027 की दूसरी छमाही तक दूसरी जनरेशन के फोल्डेबल फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू कर देगा। एनालिस्ट के अनुसार, फोल्डेबल iPhone मॉडल की पहली और दूसरी जनरेशन पर विचार करने पर फोल्डेबल iPhone की शिपमेंट 5 मिलियन से 20 मिलियन तक बढ़ सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X