Home
News

Huawei की AR ग्लास टेक्नोलॉजी से Apple को मिलेगी कड़ी चुनौती

बाजार में काफी सारे चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां है। जिन्होंने काफी बेहतर स्मार्टफोन बनाकर अपनी खास जगह बना ली है। जिसके चलते एप्पल कंपनी के लिए भी चुनौती काफी बढ़ गई थी। हाल ही में खबर आई है कि चाइनीज कंपनी हुवावे आर्गुमेंटिड रियलिटी (AR) ग्लासिस लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुवावे कंपनी ने अपनी तैयारी कर ली है।

Huawei की AR ग्लास टेक्नोलॉजी से Apple को मिलेगी कड़ी चुनौती

कंपनी का प्लान है कि वह आने वाले एक-दो साल में अपने स्मार्टफोन में आर्गुमेंटिड रियलिटी ग्लास को मार्केट में उतार देगी। अनुमान है कि कंपनी 2019 या फिर 2020 में अपने आर्गुमेंटिड रियलिटी ग्लास को पेश कर सकती है। बता दें हुवावे कंपनी द्वारा AR ग्लास लाने पर एप्पल को अच्छी खासी चुनौती मिलेगी। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि एप्पल भी AR ग्लास लाने पर काम कर रही है।

क्या है नई तकनीक

AR ग्लास जिसे आर्गुमेंटिड रियलिटी टेक्नोलॉजी कहा जाता है। यह आभासी चीज़ों को वास्तविक बनाने का काम करती हैं। यह अब तक की सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में से एक है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए वर्चुअल थ्री-डाइमेंशनल इमेजीज वास्तविक लगती हैं। यानी यह टेक्नोलॉजी आभासी दुनिया और वास्तविक दुनिया के बीच के अंतर को पाट देती है। इसे स्मार्टफोन में लाने के बाद यूजर्स का स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का एक्सपिरियंस काफी अलग और अनूठा हो जाएगा।

जो कंपनी के लिए भी काफी फायदेमंद होगा। बता दें, हुवावे ने अपने नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन Mate 20 Pro में आर्गुमेंटिड रियलिटी ऐप्स पेश किए हैं। कंपनी के सीईओ रिचर्ड यू ने बताया कि हुवावे आर्गुमेंटिड रियलिटी ग्लासिस पर काम कर रही है। कंपनी पहनने वाले ऐसे प्रोडक्ट लाएगी जो उपभोक्ताओं को आर्गुमेंटिड रियलिटी का अनुभव कराएंगे। आर्गुमेटिंड ग्लास के जरिए यूजर्स को फोन की स्क्रीन काफी लार्ज और बड़ी दिखेगी। हुवावे स्मार्टफोन में अधिक आर्गुमेंटिड रियलिटी टेक्नोलॉजी देने का काम कर रही है। जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei is bringing arguemented reality (AR) glasses. The company will launch the Argumented Reality Glass in its smartphone in the next two years. Apple will get a great challenge when the Huelva Company brings the AR Glass. This will happen because Apple is also working on bringing AR Glass.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X