Apple लॉन्च करेगा स्मार्ट ग्लासेस, चल रही है बड़ी तैयारी
एपल अगले साल के अंत तक स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी AI-इनहान्स गैजेट्स पर ज्यादा फोकस कर रही है। कंपनी के इंजीनियर्स स्मार्ट ग्लासेस पर तेजी से काम कर रहे हैं।
अगले साल अगर एपल का ये स्मार्ट चश्मा रिलीज होता है, तो इसका सीधा मुकाबला मेटा के Ray-Bans से होगा।रिपोर्ट के अनुसार, एपल 2026 के अंत में बड़े स्तर पर प्रोटोटाइप का प्रॉड्यूस करेगा। इसके बारे में क्या-क्या पता चल चुका है। हम यहां बताने वाले हैं।

AI-पावर्ड डिवाइस मार्केट में पकड़ बनाने की कोशिश
iPhone मेकर उभरते AI-पावर्ड डिवाइस मार्केट में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहा है। OpenAI ने बुधवार को कहा कि वह अगले साल से हार्डवेयर प्रोडक्ट पेश करने के लिए पूर्व एपल के मुख्य डिजाइन अधिकारी जॉनी आइव के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी की अगले सालों में एआई प्रोडक्ट लॉन्च करने की है।
एपल के चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर होंगे, जिससे वे बाहरी दुनिया का विश्लेषण कर सकेंगे और सिरी वॉयस असिस्टेंट के जरिये रिक्वेस्ट स्वीकार कर सकेंगे। 'स्मार्ट' चश्मा फोन कॉल, म्यूजिक, लाइव ट्रांसलेशन और टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन से भी लैस होगा। यह मेटा के स्मार्ट ग्लासेस में भी मिलता है।
एपल का मेन मकसद आर्ग्यूमेंट रियलिटी वाले चश्मे की एक जोड़ी पेश करना है। महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक डेडीकेटेड चिप पर भी काम कर रहा है। कहा गया है कि एपल के स्मार्ट ग्लास मेटा ग्लासेस जैसे ही होंगे, लेकिन उन्हें काफी बेहतर तरीके से तैयार किया जाएगा। बता दें मेटा के स्मार्ट डिवाइस लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो रहे हैं।
एपल 2026 के अंत में अपना पहला फोल्डेबल फोन भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह के लीक्स भी सामने आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








