Home
News

ट्रंप रह गए देखते! Apple ने भारत को दिया तोहफा, इस शहर में खुलेगा नया स्टोर

भारत में Apple का जादू लगातार बढ़ता जा रहा है। टेक दिग्गज कंपनी अब बेंगलुरु में अपना तीसरा ऑफिशियल स्टोर खोलने जा रही है। Apple Hebbal नाम से लॉन्च होने वाला यह स्टोर 2 सितंबर को दोपहर 1 बजे Phoenix Mall में ग्राहकों के लिए खुलेगा।

भारत में नया एपल स्टोर खुलना कई मायनों में खास कहा जा सकता है। याद हो बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टिम कुक के बीच थोड़ी नोकझोक देखने को मिली थी। इससे पहले Apple ने मुंबई और दिल्ली में स्टोर शुरू किए थे, जो तेजी से टेक लवर्स के लिए हॉटस्पॉट बन गए। आइए जानें पूरी डिटेल...

Apple ने भारत को दे दिया तोहफा

iPhone 17 लॉन्च से पहले बड़ी तैयारी

Apple Hebbal का उद्घाटन उस समय हो रहा है जब कंपनी आने वाले दिनों में iPhone 17 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐसे में भारत में यह नया स्टोर ग्राहकों के लिए तोहफा साबित होगा और कंपनी की स्ट्रैटर्जी को और मजबूत करेगा।

भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन

स्टोर का बाहरी हिस्सा खासतौर पर ध्यान खींच रहा है। Apple ने बैरिकेड आर्टवर्क को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित डिजाइन किया है। रंग-बिरंगे पंख और आकर्षक कलाकारी भारतीय संस्कृति और गौरव का प्रतीक मानी जा रही है।

क्या मिलेगा Apple Hebbal में?

इस स्टोर में ग्राहकों को फुल Apple Store Experience मिलेगा।

  • Apple Specialists से प्रोडक्ट गाइडेंस दी जाएगी।
  • Genius Bar पर टेक्निकल सपोर्ट भी यहां मिलेगा।
  • Today at Apple सेशंस, जहां कोडिंग, आर्ट और स्टोरीटेलिंग सीखने का मौका मिलेगा।
  • पुराने डिवाइस का एक्सचेंज और नए की सेटअप मदद करने में मिलेगी।

भारत में एप्पल की बढ़ती मौजूदगी

Apple ने भारत में अप्रैल 2023 में मुंबई के Apple BKC से अपने रिटेल विस्तार की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली में Apple Saket खोला गया। अब बेंगलुरु में Apple Hebbal कंपनी की भारत में पकड़ को और मजबूत करने जा रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X