एप्पल को मिला नया महानायक, पॉल डेनेव बनें वाईस प्रेसिडेंट
एप्पल इंक ने फ्रांस की फैशन कंपनी यवेस सेंट लौरेंत के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल डेनेव को विशेष परियोजना का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। प्रौद्योगिकी कंपनी की प्रवक्ता क्रिस्टीन ह्यूग्वेट ने एक बयान में कहा, "हम पॉल डेनेव का एप्पल में स्वागत करते हुए काफी उत्साहित महसूस करते हैं।
वह विशेष परियोजना पर उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे और सीधे (कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी) टिम कुक को रिपोर्ट करेंगे।" डेनेव 1990 से 97 के बीच यूरोप में एप्पल के विपणन प्रबंधक रह चुके हैं। उन्होंने मंगलवार को यवेस सेंट लौरेंत से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई संभावना तलाश रहे हैं। 52 वर्षीय बेल्जियम नागरिक करेज्स, लैनविन और निना रिक्की के साथ भी काम कर चुके हैं।

विश्लेषक इस नियुक्ति से यह मान रहे हैं कि एप्पल पहनने योग्य कम्प्यूटर उपकरण में सम्भावना तलाशने को लेकर गम्भीर है और प्रौद्योगिकी तथा फैशन को एक दूसरे के साथ मिलाने के चलन को लेकर संजीदा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications