Apple ने भरी उड़ान! iPhone 17 की बदौलत चमकी कंपनी, खूब बिके नए आईफोन
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मंगलवार को कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन ट्रेडिंग के दौरान $4 ट्रिलियन (करीब ₹353 लाख करोड़) तक पहुंच गया। यह रिकॉर्ड-तोड़ आंकड़ा कंपनी की नई iPhone 17 सीरीज की जोरदार बिक्री और निवेशकों के भरोसे की वजह से देखने को मिला।
हालांकि, यह उपलब्धि कुछ समय के लिए ही कायम रही, क्योंकि मार्केट बंद होने से पहले शेयरों में हल्की गिरावट आई और कंपनी का वैल्यूएशन फिर $3 ट्रिलियन+ के स्तर पर लौट आया।

एपल ने छुआ माइलस्टोन
Apple ने यह उपलब्धि ऐसे समय पर हासिल की है जब दुनियाभर में AI की रेस तेज हो गई है और Nvidia व Microsoft जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि Apple इस क्लब में तीसरी कंपनी बनी है जिसने $4 ट्रिलियन मार्केट कैप छुआ है। इससे पहले Nvidia ने जुलाई 2025 में और Microsoft ने लगभग उसी समय यह आंकड़ा पार किया था।
iPhone 17 सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स
Apple की इस बढ़त में सबसे बड़ा योगदान iPhone 17 सीरीज का माना जा रहा है। इस सीरीज को लेकर यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स दोनों का रिस्पॉन्स शानदार रहा है। नए iPhone 17 मॉडल में बेहतर कैमरा सिस्टम, लंबी बैटरी लाइफ, और बेहद शक्तिशाली A19 Pro चिप दी गई है। यह चिप Apple को प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में और मजबूती देती है।
कंपनी के आने वाले क्वार्टर रिजल्ट्स, जो इस हफ्ते जारी होने वाले हैं, से पता चलेगा कि iPhone 17 सीरीज ने Apple के रेवेन्यू में कितना योगदान दिया है। हालांकि Apple अब iPhone की यूनिट सेल्स के आंकड़े जारी नहीं करता, लेकिन मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इस बार का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर रहने वाला है।
भले ही Apple का $4 ट्रिलियन का आंकड़ा कुछ घंटों का ही रहा हो, लेकिन यह उपलब्धि उसके मजबूत ब्रांड वैल्यू, निवेशकों के भरोसे, और इनnovation की गवाही देती है।
इस माइलस्टोन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि तकनीकी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भी Apple की पकड़ दुनिया के सबसे बड़े टेक मार्केट पर कायम है। आने वाले महीनों में कंपनी के AI इंटीग्रेटेड डिवाइसेज से उम्मीद है कि यह ग्रोथ और तेज होगी।


Click it and Unblock the Notifications








