Home
News

Apple M5 iPad Pro की धमाकेदार एंट्री, पावरफुल एडिटिंग फीचर्स से है लैस, कीमत इतनी

Apple ने अपने नए M5 iPad Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे MacBook Pro M5 के साथ पेश किया, जिसमें अब तक का सबसे एडवांस्ड M5 चिपसेट दिया गया है। यह नया iPad प्रोफेशनल यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है, जो AI और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स पर काम करते हैं।

नए iPad Pro में 10-कोर CPU और नया GPU आर्किटेक्चर शामिल है। कंपनी का दावा है कि M5 चिप AI से जुड़े टास्क में पिछले M4 मॉडल की तुलना में 3.5 गुना तेज परफॉर्मेंस देता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Apple M5 iPad Pro की धमाकेदार एंट्री

AI वीडियो एडिटिंग जैसे फीचर्स

इससे ऑन-डिवाइस इमेज जनरेशन और AI वीडियो एडिटिंग जैसे काम काफी स्मूथ हो जाएंगे। इस बार Apple ने ग्राफिक्स के लिए थर्ड-जेनरेशन रे-ट्रेसिंग इंजन जोड़ा है, जिससे गेमिंग और प्रोफेशनल ऐप्स में बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

कनेक्टिविटी के मामले में भी यह iPad अब और एडवांस्ड हो गया है। इसमें नया N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप दिया गया है जो Wi-Fi 7 सपोर्ट करता है। वहीं, सेलुलर मॉडल्स में नया C1X मॉडेम मौजूद है जो 50% तेज डेटा स्पीड देने में सक्षम है।

डिजाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो 11-इंच और 13-इंच मॉडल पहले की तरह ही स्लिम और लाइटवेट हैं। 13-इंच मॉडल की मोटाई मात्र 5.1mm है, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPad बनाती है।

डिस्प्ले सेक्शन में कंपनी ने Ultra Retina XDR स्क्रीन दी है, जो Tandem OLED तकनीक पर आधारित है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Adaptive Sync फीचर भी मौजूद है, जो वीडियो एडिटर्स और ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए फायदेमंद होगा।

कीमत और अवेलेबिलिटी

भारत में इसकी कीमत की बात करें तो 11-इंच iPad Pro (Wi-Fi) की शुरुआती कीमत ₹99,900 रखी गई है, जबकि 13-इंच iPad Pro (Wi-Fi) की कीमत ₹1,29,900 से शुरू होती है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और सेल 22 अक्टूबर से शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X