Apple WWDC 2024: iOS 18 में आए कई बदलाव, नए फीचर्स की हुई भरमार
Apple WWDC 2024: Apple के WWDC इवेंट यानी वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की शुरुआत सोमवार यानी 10 जून को रात 10.30 बजे हुई थी।
आपको बता दें, यह एपल का वार्षिक इवेंट होता है, जिसमें दुनियाभर के डेवलपर्स शिरकत करते हैं। हालांकि, एप्पल का यह इवेंट आमतौर पर सॉफ्टवेयर पर आधारित इवेंट होता है। अपने इस इवेंट में एप्पल ने अपने सबसे बड़े इवेंट में iOS 18 की पहली झलक दिखाई है।

iOS 18 के नए फीचर्स- Apple ने अपने सलाना इवेंट में अपना iOS 18 अपडेट ऑफिशियली जारी कर दिया है। इस नए वर्जन के सॉफ्टवेयर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी ने iOS 18 को अब तक के सबसे ज्यादा कस्टमाइजेशन के साथ लाया है।
इस लेटेस्ट iOS 18 में यूजर्स को नई होम कस्टमाइजेशन स्क्रीन मिलेगी। iOS 18 के साथ यूजर को बिना नेटवर्क के भी iPhone से iMessage भेजने की फैसलिटी मिलेगी।
iOS 18 में मिल रहे अपडेट के बाद अब एप्पल यूजर्स को आईफोन में नए वॉलपेपर, आइकन और विजेट के अलावा डॉक प्लेसमेंट के लिए कई ऑप्शन्स मिलेंगे। इसमें यूजर्स के पास एप्प आइकन के थीम को भी बदलने का ऑप्शन मिलेगा।
इसके साथ ही एप्प आइकन को दूसरी जगह भी प्लेस कर सकेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता को नया डार्क मोड भी मिलेगा, जिसके साथ भी कस्टमाइजेशन किया जा सकेगा। इसके अलावा कंट्रोल सेंटर को भी कई बदलाव के साथ लाया गया है।
iOS 18 अपडेट के बाद यूजर को मेल को ऑर्गेनाइज करने में आसानी होगी। इसके साथ ही कई कैटेगरीज का भी ऑप्शन मिलेगा। यहां तक की नए अपडेट के साथ किसी खास कंपनी के मेल को एक साथ डिलीट किए जाने की फैसलिटी मिलेगी।
सबसे खास बात यह है कि, iOS 18 में यूजर्स को पहले की तुलना में ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी। अब यूजर किसी App को पिन या फेस आईडी से भी लॉक कर सकेगा। इसके साथ ही एक हिडन लॉक फोल्डर भी दिया जा रहा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications






