Home
News

iPad 11th gen और iPad Air M3 की सेल, पावरफुल फीचर्स के साथ मिला नया अंदाज; चेक करें प्राइस

एपल ने पिछले हफ्ते भारत और ग्लोबल मार्केट में नए iPads लॉन्च किए थे। नए iPad 11th Gen और iPad Air M3 अब भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल हो गए हैं। नए आईपैड और एक्सेसरीज मुंबई- दिल्ली के रिटेल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

पहली सेल में तगड़े ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आईपैड 11th जेन और आईपैड एयर वाई-फाई और सेलुलर मॉडल्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

iPad 11th gen और iPad Air M3 की पहली सेल

iPad 11th Gen और iPad Air M3 का प्राइस

iPad Air M3 की शुरुआती कीमत 59900 रुपये है जबकि iPad 11th Gen की शुरुआती कीमत 34900 रुपये है। iPad Air स्टोर्लाइट स्पेस ग्रे पर्पल और ब्लू कलर में उपलब्ध है, जबकि iPad 11th Gen ब्लू पिंक येलो और सिल्वर कलर में आता है।

iPad Air M3 की कीमतें

  • 128GB (Wi-Fi) 59900 रुपये (Cellular) -74900 रुपये
  • 256GB (Wi-Fi) 69900 रुपये | (Cellular) - 84900 रुपये
  • 512GB (Wi-Fi) 89900 रुपये | (Cellular) - 104900 रुपये
  • 1TB (Wi-Fi) 109900 रपये | (Cellular)- 124900 रुपये

iPad 11th Gen की कीमत

  • 128GB (Wi-Fi)- 34900 रुपये | (Cellular)- 49900 रुपये
  • 256GB (Wi-Fi)- 44900 रुपये (Cellular) - 59900 रुपये
  • 512GB (Wi-Fi)- 64900 रुपये (Cellular) - 79900 रुपये
iPad 11th gen और iPad Air M3 की पहली सेल

नए एपल एक्सेसरीज की कीमतें

एपल ने नए iPads के साथ कुछ एक्सेसरीज भी लॉन्च की हैं।

- iPad Air के लिए मैजिक कीबोर्ड - 26900 रुपये
- iPad 11th Gen के लिए मैजिक कीबोर्ड - 29900 रुपये
- iPad 11th Gen के लिए मैजिक कीबोर्ड फोलियो - 24900 रुपये

iPad Air M3 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- 11-इंच लिक्विड रेटिना (2360×1640 पिक्सल) 500 निट्स ब्राइटनेस | 13-इंच (2732×2048 पिक्सल) 600 निट्स ब्राइटनेस

प्रोसेसर- एपल M3 चिप

कैमरा- 12MP वाइड-एंगल कैमरा 5x डिजिटल जूम स्मार्ट HDR 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा

सॉफ्टवेयर- iPadOS 18

बैटरी- Wi-Fi पर 10 घंटे की बैटरी लाइफ

अन्य फीचर्स- एपल इंटेलिजेंस टच ID बटन लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर Wi-Fi 6E और eSIM सपोर्ट

iPad 11th Gen के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले- 11-इंच लिक्विड रेटिना (2360×1640 पिक्सल) 500 निट्स ब्राइटनेस

प्रोसेसर- A16 चिप

कैमरा- 12MP वाइड-एंगल कैमरा 5x डिजिटल जूम 12MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा

सॉफ्टवेयर- iPadOS 18

बैटरी- Wi-Fi पर 10 घंटे की बैटरी लाइफ

अन्य फीचर्स- Wi-Fi 6 टच ID बटन लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर और 5G सपोर्ट

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X