Pictures: 10 सालों में इतना बदल गया Apple iPhone
दिग्गज अमेरिकी टेलिकॉम कंपनी Apple ने 12 सितंबर को अपने हैड ऑफिस स्टीव जॉब्स थियेटर में 3 iPhone लॉन्च कर दिए। बता दें कि इस साल सितंबर में ऐपल ने अपने 10 सालों का सफर पूरा किया है। कंपनी ने 10वीं सालगिरह पर अपने फैन्स को iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus का तोहफा दिया है। बता दें कि पहला आईफोन 2007 में लॉन्च हुआ था और इन 10 सालों के अंदर इन फोन की स्क्रीन और डिजाइन से लेकर कैमरा, फीचर्स तक काफी कुछ बदल गया है। अगर आप भी शुरुआत से देखना चाहते हैं, ऐपल का सफर, तो आ जाइए हमारे साथ...

iPhone (2007)-
साल 2007 से अपना सफर शुरू करने वाले आईफोन का पहला वर्ज़न इस समय ऐपल आईफोन से बिल्कुल अलग था। उस समय फोन में कोई थर्ड पार्टी ऐप्स नहीं थी। साथ ही इसमें किसी भी तरह का कोई GPS या वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर नहीं था।
3G iPhone (2008)-
साल 2008 में आया आईफोन, 3G सपोर्ट फीचर के साथ लॉन्च हुआ। आईफोन का यह सेकंड जनरेशन फोन था। कंपनी ने इस फोन के साथ यूजर्स के बीच पहचान बनानी शुरू कर दी थी।
iPhone 3GS (2009)-
साल 2009 से आईफोन ने अपने मॉडल के साथ 'S' वेरिएंट वाले फोन की शुरूआत की थी। 'S' का मतलब इस वर्जन में पिछले आईफोन के मुकाबले इसमें माइनर अपग्रेड किए गए थे। इस साल ऐपल पहली बार फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर लेकर आया। लोगों ने ऐपल के इस मॉडल को हाथोंहाथ लिया था।
iPhone 4 (2010)-
साल 2010 में आया iPhone 4 ऐपल का पहला फोन था, जिसमे फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया। थोड़े अपडेट्स के साथ ये iPhone 3GS का लेटेस्ट वर्ज़न था। जिसमें 3.5 इंच के डिस्प्ले के साथ लुक और डिज़ाइन में बदलाव किए गए।
iPhone 4S-
साल 2011 में बाजार में आया iPhone 4S, पिछले iPhone 4 का एक अपग्रेड वर्जन था। बड़े बदलाव के तौर पर एप्प्पल ने iPhone 4S में iOS 5 और और Siri जैसे नए फीचर जोड़कर आईफोन सीरीज़ में एक बड़ा बदलाव किया।
iPhone 5 (2012)-
साल 2012 में आया आईफोन 5 इस सीरीज का एक बड़ा अपग्रेड वर्जन था। जिसमें आइकन की लिए एक्स्ट्रा लाइन जोड़ने के साथ स्क्रीन का साइज भी बड़ा किया गया। इसके साथ आईफोन 5 एक मॉडर्न आईफोन के रूप में सभी फीचर से लैस नज़र आया। इसमें डिफ़ॉल्ट ऑप्शन के रूप में गूगल मैप फीचर को जोड़ा गया।
iPhone 5C (2013)-
साल 2013 से ऐपल ने हर साल एक फोन के जगह दो फोन लॉन्च करने का फैसला किया। आईफोन 5c कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ iPhone 5 का नया रूप था। iPhone 5C में iOS 7 लॉन्च किया गया था, जिसमें मल्टी टास्किंग ऐप का फीचर दिया गया था।
iPhone 6 (2014)-
साल 2014 में ऐपल ने बाजार में आईफोन 6 लॉन्च किया। जिसका स्क्रीन डिस्प्ले 4।7 इंच था, जो पिछले आईफोन के मुकाबले बड़ा था। इसके साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी देते हुए, वीडियो क्वालिटी और फोटो क्वालिटी में सुधार किया गया।
iPhone 6 Plus (2014)-
अगले अपग्रेड में बाजार की जरूरत को समझते हुए, ऐपल ने स्क्रीन साइज को बढ़ा दिया। इसमें 5।5इंच का डिस्प्ले दिया गया, जो कि पिछले आईफोन के मुकाबले काफी बड़ा है।
iPhone 6S (2015)-
हर बार की तरह अपने 'S' वेरिएंट में कुछ बड़े बदलाव न करते हुए, ऐपल ने साल 2015 में आईफोन 6S लॉन्च किया।
iPhone 7 (2015)-
पिछले साल सितंबर 2016 में ऐपल ने आईफोन में लास्ट अपडेट किया। जिसमें 2GB रैम के साथ A10 प्रोसेसर दिया गया। इस वर्जन में 12 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया। ऐपल ने इसके साथ आईफ़ोन 7 प्लस वेरिएंट भी लॉन्च किया।


Click it and Unblock the Notifications








