हो गई मौज! सबसे ज्यादा बिकने वाला iPhone 16 हुआ 9900 रुपये सस्ता, चेक करें डील
अगर आप नया आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से थोड़ा कन्फ्यूजन में हैं। अगर हां... तो आपके पास शानदार मौका और बेहतरीन डील दोनों है। दरअसल, दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला iPhone 16 इन दिनों बड़े प्राइस कट के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
इस आईफोन में तगड़े स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। भले ही यह मार्केट में थोड़ा पुराना हो गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में आज भी टॉप फोन्स में शामिल किया जाता है। इस पर क्या डील ऑफर की जा रही है। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

iPhone 16 की कीमत और बैंक ऑफर
डिस्काउंट के बाद iPhone 16 की कीमत ₹63,490 हो जाती है, यानी सीधे ₹6,400 से ज्यादा की कटौती। इसके अलावा HDFC, ICICI समेत चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,500 तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत ₹10,081 प्रति माह से होती है। हालांकि, बैंक के अनुसार प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज लागू हो सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर और रिवॉर्ड पॉइंट्स
पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन, ब्रांड और खरीद की तारीख पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही Vijay Sales की ओर से 476 रिवॉर्ड पॉइंट्स (₹476 के बराबर) भी दिए जा रहे हैं, जिन्हें भविष्य की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 16 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Dynamic Island सपोर्ट मिलता है। फोन Apple A18 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है।
यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा 2x ऑप्टिकल जूम, 10x डिजिटल जूम, नाइट मोड, सिनेमैटिक मोड और स्पेशियल वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








