₹21,500 से ज्यादा सस्ता हुआ iPhone 16 Plus, ऐसे उठाएं इस धांसू डील का फायदा
अगर आप लंबे समय से नया iPhone लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। Vijay Sales पर Apple iPhone 16 Plus की कीमत में जबरदस्त कटौती देखने को मिल रही है, जिससे आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को ₹21,500 से ज्यादा की बचत के साथ खरीद सकते हैं।

iPhone 16 Plus की नई कीमत
Apple ने iPhone 16 Plus को भारत में ₹89,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन फिलहाल Vijay Sales की वेबसाइट पर यह फोन ₹71,890 में लिस्टेड है, यानी सीधे ₹18,010 की कटौती। इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹3,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल जाएगा। इस तरह कुल बचत ₹21,500 से ज्यादा की हो जाती है।
iPhone 16 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
iPhone 16 Plus में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को पूरी तरह सपोर्ट करता है। फोन में 6.7-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देता है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा मौजूद है।
फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है।
डील क्यों है खास?
अगर आप बड़ा डिस्प्ले, दमदार बैटरी बैकअप और लेटेस्ट Apple फीचर्स चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है। ध्यान रहे, ऐसी ऑफर्स ज्यादा समय तक नहीं रहतीं, इसलिए मौका हाथ से निकलने न दें। इस डील में कुछ फेरबदल भी हो सकता है। फिलहाल जो कीमत है वह खबर लिखे जाने तक की है।


Click it and Unblock the Notifications








