Home
News

Apple के सबसे महंगे फोन पर डिस्काउंट, खरीदने का है अच्छा मौका; जानें कहां मिल रही डील?

अगर आप एपल के सबसे फ्लैगशिप iPhone 16 Pro Max को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये मौका खास हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट विजय सेल्स पर एक गजब की डील मिल रही है। इसमें खरीदारी करने पर आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

यह हाई-एंड प्रीमियम स्मार्टफोन कई शानदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस आईफोन को खरीदने पर इसकी इफेक्टिव प्राइस कितनी रह जाएगी और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

Apple के सबसे महंगे फोन पर डिस्काउंट

iPhone 16 Pro Max पर जबरदस्त डिस्काउंट

आईफोन 16 प्रो मैक्स 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन विजय सेल्स पर अब यह फ्लैगशिप आईफोन 9000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 1,35,900 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है।

HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कीमत को और कम कर दें तो इफेक्टिव प्राइस आ जाएगा 1.31 लाख रुपये के आसपास। यह हिसाब-किताब आईफोन के 256 जीबी वेरिएंट के बारे में बताया गया है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी विजय सेल्स ऑफर कर रहा है।

फीचर iPhone 16 Pro Max
डिस्प्ले 6.9-इंच Super Retina XDR OLED, 2868×1320 पिक्सल, 120Hz
ब्राइटनेस 1000 nits (टिपिकल), 1600 nits (HDR), 2000 nits (आउटडोर)
प्रोसेसर Apple A18 Pro, Hexa-core
रैम 8 GB
स्टोरेज ऑप्शन्स 256 GB, 512 GB, 1 TB
रियर कैमरा 48MP (wide) + 48MP (ultra-wide) + 12MP (telephoto)
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4685 mAh, 20W फास्ट चार्जिंग, MagSafe वायरलेस चार्जिंग (25W तक)
OS iOS 18
डिज़ाइन टाइटेनियम फ्रेम (Black, White, Natural, Desert Titanium)
वजन 227 ग्राम
सुरक्षा फेस आईडी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी
अन्य फीचर्स 5G, Dual SIM (Nano + eSIM), IP68 वॉटर/डस्ट रेसिस्टेंट
प्राइस (इंडिया) 1,44,900 (256GB) से शुरू बिना डिस्काउंट

iPhone 16 Pro Max स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह टाइटेनियम डिजाइन और अपग्रेडेड सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन से लैस है।

महंगे फोन में परफॉर्मेंस के लिए 3nm A18 Pro चिपसेट लगाया गया है। इसमें एपल इंटेलिजेंस फीचर्स भी दिए गए हैं। इस iPhone में Genmoji, Image Playground और ChatGPT सपोर्ट दिया गया है।

फोटो और वीडियो के लिए इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 12MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है।

Take a Poll

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और डिस्काउंट भी चाहते हैं तो इसे खरीद सकते हैं। इसके 256GB वेरिएंट पर मिल रही यह डील आपके अच्छे-खासे रुपये बचा सकती है। इसमें टॉप टियर परफॉर्मेंस, एआई फीचर्स और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X