Apple iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च, इन प्रोडक्ट्स की भी हो सकती है एंट्री, जानें डिटेल
अमेरिकी टेक कंपनी Apple अपनी नई iPhone 16 सीरीज की लॉन्च इवेंट की पुष्टि कर दी है, जो अपने सामान्य समय पर होने जा रहा है। Apple 9 सितंबर को अपने बड़े ग्लोटाइम इवेंट की मेजबानी कर रहा है।
जिसके तहत iPhone 16 सीरीज की पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं, हम एक ही इवेंट में नए Watch Series 10 और AirPods 4 को देख सकते हैं। एप्पल ने इसके लिए लॉन्च इवेंट को 'It's Glowtime' की टैगलाइन दी है, यह Apple Intelligence फीचर्स का संकेत हो सकता है।

हाल में सामने आए रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, नई आईफोन सीरीज को 10 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, कंपनी ने इस लॉन्च को एक दिन पहले ही रखकर सबको सरप्राइज कर दिया।
इस इवेंट का आयोजन अमेरिका में कंपनी के Steve Jobs Theater में किया जाएगा। इसकी YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इस इवेंट में एपल की ओर से iOS 18 और अन्य सॉफ्टवेयर अपडेट्स को रिलीज करने की डेट की भी जानकारी दी जा सकती है।
एप्पल अपने नए सीरीज के तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को पेश कर सकता है। इन स्मार्टफोन्स में नया कैप्चर बटन मिल सकते हैं। वहीं AppleInsider की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में iPhone 16 सीरीज की कैमरा यूनिट्स और एक्शन बटन को लीक किया गया था।
इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स की एक डमी यूनिट्स के वीडियो भी सामने आ चुकी है, जिसमें iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। iPhone 16 सीरीज में वर्टिकल कैमरा यूनिट है। इसके साथ ही इनमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपार्चर और 2x तक जूम है। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 अपार्चर के साथ दिया गया है।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में आईफोन लवर्स को ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है। जिसमें एक वाइड कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में f/1.78 अपार्चर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।
iPhone 16 लॉन्च इवेंट से क्या उम्मीद करें - आमंत्रण में Glowtime टीजर एक स्पष्ट संकेत है कि, Apple इंटेलिजेंस (AI) टिम कुक एंड कंपनी द्वारा आयोजित इवेंट का एक बड़ा हिस्सा होगा। हमने सिरी को स्क्रीन के किनारे से चमक के साथ सक्रिय होते देखा और AI सुविधाएं उसी तरह प्रस्तुत की जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








