Home
News

Apple iPhone 17 Air को लेकर चौंका देने वाली रिपोर्ट आई सामने, इन बड़े बदलाव के साथ होगा लॉन्च

Apple अब तक का सबसे स्लिम iPhone बनाने की योजना बना रहा है, जिसे अगले साल यानी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।इस फोन की मोटाई मात्र 5mm से लेकर 6mm के बीच हो सकती है। कंपनी ने MacBook Air, iPad Air और M4 चिप वाले iPad Pro जैसे स्लिम प्रोडक्ट के बाद अब स्मार्टफोन पर फोकस कर रही है। हालांकि, इस सबसे स्लिम डिजाइन के कारण इसकी बैटरी भी छोटी होगी और इसमें केवल एक कैमरा दिया जाएगा।

Apple के इस आगामी स्लिम आईफोन जिसे फिलहाल iPhone 17 Air कहा जा रहा है, इसमें स्लीक डिजाइन के लिए सिंगल 48MP का रियर कैमरा और 24MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। यह डिवाइस स्टाइल और परफॉर्मेंस का संतुलन पेश करेगा।

 iPhone 17 Air में मिलेंगे ये बड़े बदलाव, यहां जानें

iPhone 17 Air में सिंगल-कैमरा सेटअप के साथ फिजिकल सिम ट्रे की जगह केवल eSIM टेक्नोलॉजी दिए जानें की उम्मीद है। यह बदलाव अमेरिका में Apple की eSIM-ओनली नीति से मेल खाता है, लेकिन उन क्षेत्रों में यूजर्स के लिए चुनौतियां पेश कर सकता है, जहां eSIM का प्रचलन कम है।

iPhone 17 Air में स्पेस बचाने के लिए बॉटम-एज स्पीकर हटाकर इयरपीस में सिंगल स्पीकर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह एप्पल के इन हाउस 5G मॉडेम के साथ दस्तक दे सकता है, जो mmWave 5G का समर्थन न करने के कारण क्वॉलकॉम मॉडेम के मुकाबले स्लो डेटा स्पीड ऑफर करेगा।

बैटरी की बात करें तो iPhone 17 Air में अल्ट्रा-थिन डिजाइन के कारण इसमें छोटी बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद है, जिससे बैटरी लाइफ पर असर पड़ सकता है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Apple स्लिम चेसिस में बड़ी बैटरी फिट करने में चुनौतियों का सामना कर रहा है।

इतने सारे समझौतों के बाद भी iPhone 17 Air में डायनामिक आईलैंड के साथ 6.6 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें A19 चिप के साथ 8GB तक रैम और एल्युमीनियम फ्रेम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की भी संभावना है, जो बेहतर प्रदर्शन और मजबूत हल्के डिजाइन का संयोजन पेश करेगा।

आपको बता दें, iPhone 17 लाइनअप में iPhone 17 Air के साथ ही स्टैंडर्ड iPhone 17 और प्रीमियम Pro मॉडल शामिल होंगे। iPhone 17 Pro और Pro Max में टाइटेनियम फ्रेम और एल्युमीनियम-ग्लास बैक डिजाइन के साथ हल्के निर्माण और सीमलेस वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलने की संभावना है।

iPhone 17 Pro मॉडल में बेहतर कैमरा सिस्टम की उम्मीद है, जिसमें बड़ा, आयताकार कैमरा बंप शामिल होगा। यह एंडवास फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास आकर्षण होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
apple iphone 17 Air: know big changes expected in 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X