Home
News

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब है लॉन्चिंग

Apple की अगली जनरेशन iPhone 17 सीरीज को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि एपल इस बार सितंबर की शुरुआत (8-9 तारीख के आस-पास) में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में कुल चार मॉडल्स शामिल होंगे- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लेकर हो रही है क्योंकि इन दोनों मॉडल्स में एपल कुछ बड़े बदलाव कर सकता है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर लेटेस्ट अपडेट

लॉन्च टाइमलाइन

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग की संभावित तारीख 8 या 9 सितंबर 2025 मानी जा रही है। एपल हमेशा सितंबर में ही अपने फ्लैगशिप iPhone लॉन्च करता है, इसलिए यह लीक काफी भरोसेमंद मानी जा रही है।

भारत में संभावित कीमत

iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,64,990 रुपये हो सकती है, जबकि iPhone 17 Pro मॉडल 1,45,000 रुपये से शुरू हो सकता है। यह कीमतें पिछले साल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हैं, लेकिन एपल के अपग्रेड्स को देखते हुए इन्हें जायज माना जा रहा है।

कैमरा लेआउट में बड़ा बदलाव

कंपनी इस बार अपने Pro मॉडल्स के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro और Pro Max में पीछे की तरफ कैमरा सेटअप को हॉरिजॉन्टल रूप में लगाया जाएगा।

फ्लैश और LiDAR सेंसर को कैमरा मॉड्यूल के दाईं ओर शिफ्ट किया जाएगा। Apple इस बार टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे डिवाइस हल्का और अधिक स्टाइलिश बन सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

दोनों ही मॉडल्स में एपल का नया और दमदार A19 Pro चिपसेट मिलेगा, जो AI और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को नई ऊंचाई देगा। इसमें 12GB RAM दी जा सकती है, जो iPhone के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा होगी।

Apple इस बार Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगा, जिससे गेमिंग और भारी ऐप्स चलाते समय हीटिंग की समस्या नहीं होगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन iOS 26 पर चलेंगे, जिसमें अपग्रेडेड Siri और कई नए AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X